{"_id":"59ba010a4f1c1b1d688b46fc","slug":"baghpat-many-people-dead-after-a-boat-carrying-over-24-people-capsized-in-yamuna-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में नाव पलटने से 19 की मौत, सीएम योगी ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में नाव पलटने से 19 की मौत, सीएम योगी ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी। बागपत के काठा गांव में यमुना में नाव पलटने की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 50 लोग नदी में डूबे हैं। मौके पर बचाव कार्य के लिए सैंकड़ो ग्रामीण पहुंचकर कर तलाशी कार्य में मदद कर रहे हैं। अब तक 19 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं, 25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
जानकारी के मुताबिक ये लोग काठा से नाव में सवार होकर सोनीपत मजदूरी के लिए जा रहे थे। लोगों का कहना है कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। इसीलिए यह पलट गई। हालांकि हादसे के कारणों का आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
राहत और बचाव का कार्य अभी जारी है। यमुना से निकाले गए 16 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। इनमें 8 को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने की दो लाख प्रति शख्स मुआवजे की घोषणा
उधर, इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। योगी ने सभी मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

UP CM Yogi Adityanath announces compensation of Rs 2 lakh each for next of kin of those dead in Baghpat boat capsize incident.
— ANI UP (@ANINewsUP) September 14, 2017