{"_id":"63cd06a392dd9c73337a95f5","slug":"baghpat-mahapanchayat-announced-on-january-27-regarding-various-demands-including-outstanding-sugarcane-payme-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बकाया गन्ना भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर 27 जनवरी को महापंचायत का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बकाया गन्ना भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर 27 जनवरी को महापंचायत का एलान
Sun, 22 Jan 2023 03:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 22 Jan 2023 03:20 PM IST
सार
बड़ौत के बावली गांव में बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं पर हुई पंचायत में किसानों ने पंचायत का एलान किया। जिला प्रशासन को शिकायत करने के बाद समाधान न होने पर किसानों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
पंचायत में शामिल किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं की बढती संख्या व बढ़ी विद्युत दरों को घटाएं जाने सहित व अन्य समस्याओं को लेकर बावली गांव में रविवार को किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में जिला प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बाद भी निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई गई। पंचायत में सर्व सहमति से आगामी 27 जनवरी को तहसील में महापंचायत कर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।
आयोजित पंचायत की अध्यक्षता किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रजपाल सिंह व संचालन विक्रम आर्य में ग्राम प्रधान गौरव तोमर ने संयुक्त रूप से किया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि मलकपुर मिल पर करीब चार सौ करोड़ रुपये गन्ना भुगतान के बकाया है, लेकिन बार-बार मांग किए जाने के बाद भी समय पर मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। जहां एक और मिल पर किसानों का करोड़ों पर बकाया है, वहीं ऊर्जा निगम के अधिकारी चेकिंग के दौरान पीड़ित किसानों के कनेक्शन काट रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Baghpat News: महिला की मौत के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
विज्ञापन
इस दौरान क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आवारा पशु की संख्या पर नाराजगी जताई। कहा कि आवारा पशु किसानों की फसलों को उजाड रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।
पंचायत में बढी विद्युत दरों को घटाए जाने की भी मांग उठाई गई। साथ ही इन तमाम समस्याओं को लेकर आगामी 27 जनवरी को तहसील में महापंचायत का आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।