फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baghpat In the excavation, male skeleton, copper swords and mud brands were found

बागपत: उत्खनन में मिले नर कंकाल, तांबे की तलवार और मृदभांड

Sun, 29 Apr 2018 11:49 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मदन बालियान, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मदन बालियान, बागपत Updated Sun, 29 Apr 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
baghpat In the excavation, male skeleton, copper swords and mud brands were found
उत्खनन में मिले नर कंकाल - फोटो : अमर उजाला

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग उत्खनन शाखा द्वितीय और भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला की संयुक्त टीम को सिनौली में चल रहे उत्खनन में मृदभांड, तांबे की तलवार, तांबे के अवशेष के अलावा नर कंकाल भी मिले हैं। संभावना है कि हड़प्पा संस्कृति में शव को लकड़ी के ताबूत में रख कर ही दफनाने की परंपरा थी। खास बात इन ताबूतों पर तांबे से की जाने वाले नक्काशी थी। सिनौली की खुदाई में कब्रिस्तान तो दोनों बार मिले हैं, लेकिन यह सवाल अभी अनसुलझा है कि इस दौर की आबादी कहां थी।  

विज्ञापन


पुरातत्व विभाग की टीम बरनावा में खुदाई करने पहुंची थी, लेकिन 13 साल बाद उत्खनन का केंद्र दोबारा से सिनौली बन गया है। करीब 4500 साल पहले के इतिहास की परतों को जोड़ने के लिए किए जा रहे उत्खनन में कई महत्वपूर्ण प्रमाण मिले हैं। पहले चरण की खुदाई में हड़प्पा कालीन शव दान गृह मिला था, अब दूसरे चरण की खुदाई में तीन नर कंकाल मिल चुके हैं। कब्र में लकड़ी और तांबे के टुकड़े मिले हैं, इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस काल में शव को लकड़ी के ताबूत में रखकर दफनाते थे और इस ताबूत पर तांबे की नक्काशी होती थी। यह नक्काशी उस दौर की संस्कृति को बताती है। सिनौली में मिले अवशेषों का गहनता से अध्ययन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


शहजाद राय शोध संस्थान बड़ौत के निदेशक अमित राय जैन कहते हैं कि सिंधु सभ्यता में तांबे और सोने का महत्वपूर्ण काम हुआ है। सिनौली क्षेत्र के लोग तांबे के जानकार थे और संभावना यह है कि लकड़ी के ताबूतों का इस्तेमाल किया जाता रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : अमर उजाला कवरेज: एक क्लिक में जानें, महाभारतकाल के 'लाक्षागृह' का इतिहास

सिनौली पर टिकी पुरातत्वविदों की निगाह 

baghpat In the excavation, male skeleton, copper swords and mud brands were found
तांबे की तलवार मिली - फोटो : अमर उजाला

सिनौली में 2005-06 में उत्खनन कार्य डॉ. डीवी शर्मा के निर्देशन में किया था। पिछले दिनों डॉ. शर्मा ने भी सिनौली पहुंचकर साइट का निरीक्षण किया और यहां से बरामद हुए मृदभांड एवं अन्य चीजों की जानकारी जुटाई।  

डेक्कन कॉलेज की टीम पहुंची बरनावा 
बरनावा में चल रहे उत्खनन कार्य में सहयोग के लिए डेक्कन कॉलेज, पुणे की टीम भी पहुंच गई है। पिछले दिनों संस्थान के निदेशक डॉ. बसंत ने भी बरनावा और सिनौली का निरीक्षण किया था। छह शोधार्थी और एक प्रोफेसर बरनावा और सिनौली में सहयोग कर रहे हैं। 

लाक्षागृह की नहीं खुल सकी परतें 
महाभारत कालीन बताए जाने वाले लाखा मंडप टीले के निकट हिंडन नदी के किनारे पुरातत्व विभाग की टीम उत्खनन धीरे-धीरे कर रही है। पुरातत्व संस्थान के निदेशक डॉ. एसके मंजुल के नेतृत्व में उत्खनन चल रहा है, लेकिन यहां पर कंकाल और पुरानी ईंटों की दीवारों के अलावा किसी तरह की महाभारत कालीन चीजें नहीं मिली हैं। चित्रित धूसर मृदभांड मिलने से यह जाहिर है कि हिंडन नदी के किनारे प्राचीन संस्कृति मौजूद थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed