फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, father scolded the son, then the student committed suicide by hanging

पिता की डांट नहीं हुई बर्दाश्त, फांसी के फंदे पर लटक गया कक्षा 10वीं का छात्र, मौत

Thu, 21 Feb 2019 11:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, father scolded the son, then the student committed suicide by hanging
प्रतीकात्मक तस्वीर

शराब पीकर घर पहुंचे कक्षा दस के छात्र को पिता ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह खेत में पेड़ पर छात्र का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना यूपी के बागपत जनपद की है।

विज्ञापन


अमीनगर सराय के सैड़भर गांव निवासी रितिक (16) पुत्र तेजपाल अमीनगर सराय के शील चंद इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। पिता तेजपाल ने बताया कि बुधवार की रात में रितिक शराब पीकर घर आया तो उन्होंने उसे डांट दिया। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर वह रात में ही घर से निकल गया। गुरुवार की सुबह गांव के सत्यवीर यादव के खेत में पेड़ पर छात्र का शव लटका मिला। शॉल से फांसी का फंदा लगाया मिला।

विज्ञापन

सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस पहुंची और छात्र के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्र की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर शोक संवेदना देने वालों की भीड़ लगी है। एसएसआई मदन पाल ने बताया कि छात्र की फांसी लगाकर आत्महत्या की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed