फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Farmers staged a sit-in protest half naked in the bitter cold for the second day, this is their deman

Baghpat: कड़कड़ाती ठंड में किसानों ने अर्धनग्न होकर दूसरे दिन दिया धरना, ये है मांग

Tue, 14 Jan 2025 08:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 14 Jan 2025 08:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में निराश्रित पशुओं से परेशान होकर किसानों अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Baghpat: Farmers staged a sit-in protest half naked in the bitter cold for the second day, this is their deman
जिवाना दरकावदा के जंगल में धरना देते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिनौली जनपद में संरक्षित पशुओं को पकड़वाने को लेकर किसानों ने कड़कड़ाती ठंड में भी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। दरकावदा, पिचोकरा गांव के किसानों का जिवाना दरकावदा के जंगल में चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने में दूसरे दिन दो किसानों ने अर्धनग्न होकर धरना दिया। 

विज्ञापन


किसानों के धरने के बीच में किसान हरेंद्र सोलंकी, महक सिंह अर्धनग्न होकर बैठे, उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि बिजवाड़ा की गौशाला की तार बंदी टूटकर करीब 50 की संख्या में गौवंश बाहर निकलकर जंगल में आये हुए हैं। 

विज्ञापन

किसानों की शिकायत है कि निराश्रित पशु उनकी गेंहू, सरसों ओर गन्ने की फसलों को खाकर बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें रात दिन अपने खेतों की रखवाली के लिए पहरा देना पड़ता हैं।

बीडीओ बिनौली और पशु चिकित्सालय केंद्र जिवाना को सूचना देकर गौवंश को पकड़वाने की मांग की थी। लेकिन गौवंश के नही पकड़े जाने पर उन्होंने धरना शुरू किया। धरने के दूसरे किसी भी अधिकारी ने वहॉ पहुचकर उनकी समस्या को नही सुना। उन्होंने गौवंश नही पकड़े जाने पर गुरुवार से अनशन शुरू करने चेतावनी दी हैं। 

धरने में रमेशपाल, विजयपाल, ओमपाल, फूल सिंह, सुखमाल, खेमचंद, ब्रजपाल, संजय, तेजवीर, राजेन्द्र, फरमान, जब्बार,हरबीर, सुनील आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed