{"_id":"600096cf8ebc3e3095671669","slug":"baghpat-farmers-hold-rehearsal-of-tractor-parade-protest-against-agriculture-law-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: किसानों ने की ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल, कृषि कानून के विरोध में 27 वें दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: किसानों ने की ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल, कृषि कानून के विरोध में 27 वें दिन भी धरना जारी
Fri, 15 Jan 2021 12:39 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:39 AM IST
सार
- बोले -किसान अपना हक लेकर ही आंदोलन समाप्त करेंगे
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कृषि कानून के विरोध में किसानों का 27 वें दिन भी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धरना जारी रहा। इस दौरान किसानों ने गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल की। कहा कि किसान अपना हक लेकर ही आंदोलन समाप्त करेंगे।
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर धरनास्थल पर मथन सिंह खेड़ा की अध्यक्षता और विनोद के संचालन में सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार अब तानाशाही पर उतर आई है। अब किसान एकजुट और जागरूक हो गया है। अपना हक लेकर ही आंदोलन समाप्त करेगा। इसके बाद किसानों ने गणतंत्र दिवस की परेड मेें शामिल होने के लिए ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ मेडिकल कॉलेज लाया गया मुरादाबाद जेल का बंदी पुलिस कस्टडी से फरार, पूरे शहर में अलर्ट
विज्ञापन
धरनास्थल से थांबेदार ब्रजपाल चौधरी, आचार्य बलजोर सिहं आर्य, देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, थांबेदार यशपाल सिंह, चौबासी खाप चौधरी सुभाष, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, सभासद आशुतोष तोमर, रणधीर ढिकाना व विपिन ढिकाना ने संयुक्त रूप से ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पूर्वी यमुना नहर, कोताना रोड पुल, छपरौली रोड पुल, छपरौली चुंगी, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से दिल्ली बस स्टैंड होते हुए वापस धरनास्थल पर ही समाप्त हुई।
इस अवसर पर शरद तोमर, ताराचंद पहलवान, सतेंद्र प्रधान, डॉ. संजीव आर्य, संजीव चौधरी, हरेंद्र दांगी, मास्टर रणवीर, महिपाल, नरेंद्र हटाना, सतीश चौधरी, प्रमोद, संजय चौधरी बिजरौल, श्रवण कुमार, सुखवीर सिंह बड़ौली, दरयाव सिंह, राहुल, राहुल बड़ौली, कुलदीप, महक सिंह, ओमवीर, वीरेंद्र मास्टर, सागर तोमर, विकास तोमर एडवोकेट, वंश तोमर, विक्रम आर्य, मांगेराम, जसवीर, राजेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, विजयपाल, डॉ. श्यामपाल, सुमेर सिंह आर्य, बबलू, रणधीर लुहारी, रामकुमार, कुलदीप दांगी आदि शामिल रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/