फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, Eastern Peripheral Express Way caught an illegal liquor truck, 500 bags recovered

ईस्टर्न-पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा, 500 पेटी बरामद

Tue, 12 Mar 2019 09:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Mar 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, Eastern Peripheral Express Way caught an illegal liquor truck, 500 bags recovered
अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ मेरठ और खेकड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से ईस्टर्न-पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा। इस दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। ट्रक से पांच सौ पेटी अवैध शराब बरामद हुई। शराब गोंडा और बस्ती ले जाई जा रही थी। वहीं यूपी-हरियाणा बॉर्डर की पुलिस चौकी निवाड़ा पर शराब से लदी होंडा सिटी कार पकड़ी गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेजा गया। 

विज्ञापन


एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी-हरियाणा मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। मंगलवार को एसटीएफ मेरठ के एसआई सुनील कुमार टीम के साथ खेकड़ा पहुंचे। खेकड़ा पुलिस के साथ ईस्टर्न-पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर स्टेडियम के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। हरियाणा की तरफ से ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक में पीछे की तरफ प्याज के बोरे लगे थे। तलाशी लेने पर ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदी मिली। पुलिस ट्रक को खेकड़ा थाने ले गई। प्याज के बोरे उतरवा कर जांच की तो ट्रक से पांच सौ अवैध शराब की पेटी बरामद हुई। ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह मान निवासी गांव फतेहपुर जनपद रूपनगर पंजाब, फारूख व मोमिन निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि शराब गोंडा और बस्ती ले जानी थी। आरोपी इससे पहले भी कई बार इसी तरह से शराब ले जा चुके हैं। प्याज के बोरे होने के कारण पुलिस ज्यादा गहराई से जांच नहीं करती।

विज्ञापन

इसके अलावा बागपत कोतवाली पुलिस ने निवाड़ी चेक पोस्ट पर सोमवार की रात में चेकिंग अभियान चलाकर शराब से लदी होंडा सिटी कार पकड़ी। कार से 27 पेटी शराब बरामद हुई। शराब तस्कर प्रदीप हुड्डा पुत्र रामप्रसाद निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। वहीं नैथला मोड़ से जगमाल उर्फ माले निवासी फैजपुर निनाना को शराब की एक पेटी के साथ गिरफ्तार किया। बड़ौत पुलित ने शुगर मिल मलकपुर के पास से शराब से लदी बुलैरो कार पकड़ी। कार से 225 लीटर देसी शराब बरामद की। तस्कर वीरेंद्र पुत्र भोपाल निवासी बावली को गिरफ्तार किया। दोघट पुलिस ने हरपाल पुत्र भुरू निवासी पलड़ी को गिरफ्तार कर 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

शराब तस्करी में होंडा सिटी कार का इस्तेमाल
होली और लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से शराब की तस्करी की जा रही है। शराब माफिया तस्करी के लिए होंडा सिटी कार का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले चार दिनों में अवैध शराब से लदी चार होंडा सिटी कार पकड़ी जा चुकी हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed