{"_id":"5f670e15c2e799319f04658e","slug":"baghpat-dead-body-of-father-of-former-chairman-was-found-lying-in-the-field-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पूर्व चेयरमैन के पिता का शव खेत में पड़ा मिला, पांच दिन से चल रहे थे लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पूर्व चेयरमैन के पिता का शव खेत में पड़ा मिला, पांच दिन से चल रहे थे लापता
Sun, 20 Sep 2020 01:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में दोघट थानाक्षेत्र में पूर्व चेयरमैन के पिता लख्मीचंद का शव आसरा मार्ग पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। वह पांच दिन पहले अचानक लापता हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
दोघट थानाक्षेत्र के आसरा मार्ग पर गन्ने के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार शव की पहचान चैयरमैन के पिता वृद्ध लख्मीचंद के तौर पर हुई है। वह पांच दिन से लापता चल रहे थे। परिजनों ने दोघट थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/