फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat Crime Update, A prisoner was murdered in the district prison in Baghpat

बेखौफ बंदी जेल में खेल रहे खूनी खेल, मुन्ना बजरंगी के बाद एक और हत्या, आए दिन रची जा रही साजिश

Sun, 03 May 2020 01:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 03 May 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Baghpat Crime Update, A prisoner was murdered in the district prison in Baghpat
जिला कारागार बागपत - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में जेल प्रशासन ने करीब दो साल पहले हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या से कोई सबक नहीं सीखा। मोबाइल, कट्टन और नशे का सामान मिलना जेल में आम है। ऋषिपाल की हत्या से एक बार फिर साबित हो गया कि जेल पर प्रशासन का कोई कंट्रोल नहीं है। बंदी जब चाहे खूनी खेल खेलते हैं।

विज्ञापन


जिला कारागार की क्षमता 660 बंदियों की है। वर्तमान में यहां पर करीब सात सौ बंदी है। कोरोना संक्रमण के कारण ही अब तक 150 बंदियों को छोड़ा गया है। जबकि नए बंदियों के लिए अस्थायी जेल बनाई गई है। सात सौ बंदियों पर कंट्रोल के लिए सिर्फ 22 बंदीरक्षक हैं। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद से ही शासन से बंदीरक्षकों की मांग चल रही है, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली। हालात यह है कि जिला कारागार में नंबरदारों का दखल है। यही वजह है कि गुटबाजी के चलते आए दिन झगड़े होते हैं। मोबाइल मिलना आम है। मोबाइल से रंगदारी मांगने के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन बंदियों की हरकतों पर कोई नियंत्रण अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर खून से रंगी यूपी की ये जेल, डॉन मुन्ना बजरंगी के बाद बंदी की हत्या, पढ़िए पूरी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में फिर टकराव की आशंका
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बबलू कश्यप और ऋषिपाल का दो अलग-अलग गुटों से ताल्लुक हैं। जिसके चलते मामूली कहासुनी के बाद झगड़े ने खूनी रूप लिया। हत्या के तार बसी गांव से भी जोड़कर देखे जा रहे हैं। आशंका है कि बंदियों के गुटों में फिर टकराव हो सकता है।

पांच घंटे तक छानबीन
जिला कारागार में वारदात के बाद सर्च अभियान चलाया गया। पांच घंटे तक छानबीन की गई। बैरकों की तलाशी हुई। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम खेकड़ा राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed