बागपत : निष्पक्ष और निर्भीक मतदान कराना चुनौती, 25 सौ लोग मुचलका पाबंद
- जिले में 502 मतदान केंद्रों में से 89 अति संवेदनशील और 35 अति संवेदनशील प्लस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
117 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 261 को सामान्य की श्रेणी में रखा गया है। जिले में कुल 1405 बूथों पर मतदान होगा। इनमें अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र प्रशासन के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
4091 पदों के लिए होगा मतदान
जिले में 244 ग्राम प्रधान, 505 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 3 हजार 322 ग्राम पंचायत और 20 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव होगा। पंचायत चुनाव के लिए जिले में 502 मतदान केंद्र बनाए हैं। यहां 1405 बूथों पर मतदान होगा।
ब्लॉकवार मतदान केंद्रों की श्रेणी
ब्लॉक सामान्य संवेदनशील अति संवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस
बागपत 30 33 08 06
बड़ौत 76 25 20 01
बिनौली 54 20 26 07
पिलाना 20 30 09 07
छपरौली 41 08 18 09
खेकड़ा 40 01 08 05
25 सौ लोग मुचलका पाबंद
शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए 25 सौ लोग मुचलका पाबंद किए जा चुके हैं। इस कार्रवाई की जद में बड़ी संख्या में और लोग भी आएंगे। इनके अतिरिक्त करीब 15 सौ लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। 100 से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस प्रशासन ने निरस्त कर दिए हैं। इसके अतिरिक्त बड़े अपराधियों की संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई जारी है।
प्रशासन की तैयारी पूरी : एसपी
एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि शांतिपूर्वक और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अभी से फुट पेट्रोलिंग कराई जा रही है। असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को हर छोटी घटनाओं पर भी नजर रखने की हिदायत दी गई है। शांति समिति की बैठक करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है।