फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Cabinet Minister Jitin Prasad says Brahmins got maximum respect in BJP government

Baghpat: कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद बोले- ब्राह्मणों  को भाजपा सरकार में मिला सर्वाधिक सम्मान

Sun, 09 Apr 2023 05:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Apr 2023 05:18 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद आज बागपत पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। केबिनेट मंत्री नगर में ब्राहाम्ण स्वाभिमान भोज कार्यक्रम में पहुंचे थे।
 

विज्ञापन
Baghpat: Cabinet Minister Jitin Prasad says Brahmins got maximum respect in BJP government
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों को सर्वाधिक सम्मान मिला है। उन्होंने ब्राह्मणों को शिक्षा पर जोर दिए जाने की अपील की और निडर होकर कार्य करने का आह्वान किया।     
विज्ञापन


दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित राधा गोविंद विवाह मंडप में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आयोजित ब्राह्मण स्वाभिमान भोज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम में पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए लोगो को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat:  शराब का ठेका हटवाने को लेकर महिलाओं का हंगामा, बोलीं-बेटियों पर बुरी नजर रखते हैं नशेबाज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा पर बल देने का आहवान किया। कहा कि वे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

कहा कि हमारे समाज को अपने संस्कार जैसे बड़ों का सम्मान, ईश्वर की आराधना और अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम को एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सुधीर कांत शर्मा ने समाज से एकजुट होने का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा व घनश्याम शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed