फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Women uproar over the removal of liquor contracts, says they keep a bad eye on daughters

Baghpat: शराब का ठेका हटवाने को लेकर महिलाओं का हंगामा, बोलीं-बेटियों पर बुरी नजर रखते हैं नशेबाज

Sun, 09 Apr 2023 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Apr 2023 04:41 PM IST
सार

बड़ौत में देशी शराब का ठेका हटवाएं जाने की मांग कराने को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाएं बोलीं- नशेबाज शराब पीकर महिलाओं व युवतियां पर गंदगी नजर रखते हैं। यदि शराब का ठेका नहीं हटा तो वे आंदोलन करेंगी। 

विज्ञापन
Baghpat Women uproar over the removal of liquor contracts, says they keep a bad eye on daughters
हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में शिकोहपुर गांव के मुख्य गेट के पास स्थापित किए गए देशी शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर रविवार को काफी संख्या में महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस से भी उनकी तीखी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि यहां से ठेका नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगी, क्योंकि पहले भी पुलिस-प्रशासन को शिकायत किए जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि जिस जगह शराब का ठेका स्थापित किया गया है, वह गांव का मुख्य रास्ता है। शराब के ठेके से चंद कदम पर ही मंदिर, प्राथमिक विद्यालय व अन्य स्कूल हैं। वहीं गांव से बहन-बेटियां जॉब करने और बच्चे स्कूल भी जाते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फसल बागपत की, काटकर ले गए हरियाणा के किसान, बड़ा पेचीदा है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat Women uproar over the removal of liquor contracts, says they keep a bad eye on daughters
हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

आरोप लगाया कि ठेके पर पूरे दिन शराबियों का जमघट रहता है। इससे यहां से गुजरने वाली महिलाएं व युवतियां खुद को असहज महसूस करती हैं। स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के साथ भी शराबी छेड़खानी का प्रयास करते हैं। इस कारण शराब के ठेके की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है।

कहा कि इसका प्रभाव गांव के बच्चों पर बुरा पड़ेगा। शराबी महिलाओं व युवतियां पर गंदगी नजर रखते हैं और गलत टिप्पणी भी करते हैं, इसलिए वे इस ठेके को यहां से हटवाना चाहती हैं। कई बार उन्होंने शिकायत भी की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान महिलाएं ठेका यहां से हटाकर कहीं अन्य स्थान पर करने की जिद पर अड़ी रहीं।

Baghpat Women uproar over the removal of liquor contracts, says they keep a bad eye on daughters
हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान हंगामा बढ़ता देख औद्योगिक पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा सुनील अन्य फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि महिलाओं की शिकायत से एसडीएम व सीओ को अवगत करा दिया गया है, जल्द ही डीएम से वार्ता कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed