{"_id":"635dfd4db2d0547e0e49bc5f","slug":"baghpat-bjp-leaders-and-workers-stood-for-two-and-a-half-hours-the-state-president-did-not-even-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: कंडेरा श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का जगह-जगह स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: कंडेरा श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का जगह-जगह स्वागत
Sun, 30 Oct 2022 09:58 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 Oct 2022 09:58 AM IST
सार
बागपत जनपद के कंडेरा गांव में रूहेलखंड के कुलपति केपी सिंह के पिता की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ता
- फोटो : amr ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के कंडेरा गांव में रूहेलखंड के कुलपति केपी सिंह के पिता की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रविवार को कंडेरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति केपी सिंह के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में धर्म परिवर्तन: मेरठ के लालकुर्ती से शुरू हुआ खेल मंगतपुरम में खत्म, विहिप ने बनाए धर्म रक्षक
विज्ञापन
जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहां से प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के साथ कंडेरा गांव के लिए रवाना हुए, मगर किन्हीं कारणों से नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर नहीं रूके। जिससे राष्ट्र वंदना चौक पर उनके स्वागत में खड़े भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जाहिर की।
प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से होते हुए कंडेरा में रुहेलखंड विवि के कुलपति के घर पहुंचे, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका फूल माला से स्वागत किया। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कुलपति केपी सिंह के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्य मंत्री केपी मलिक, जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।