फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The game started with red kurti ended in Mangatapuram

यूपी में धर्म परिवर्तन: मेरठ के लालकुर्ती से शुरू हुआ खेल मंगतपुरम में खत्म, विहिप ने बनाए धर्म रक्षक

Sun, 30 Oct 2022 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The game started with red kurti ended in Mangatapuram
थाने पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में  मंगतपुरम से पहले लालकुर्ती और भूसा मंडी में धर्मांतरण का प्रयास हुआ। किसी को भूमि, पक्के मकान का लालच तो किसी को नौकरी का प्रलोभन दिया गया। इस बात की पुष्टि मंगतपुरम में रहने वाले लोगों ने भाजपा नेताओं के सामने की। भाजपा, विहिप और अन्य हिंदू संगठनों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 12 साल में शहर के नौ मोहल्लों में रहने वाले सैकड़ों लोग ईसाई धर्म अपना चुके हैं।
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन कराए जाने के विरोध में शनिवार सुबह भाजपा नेता दीपक शर्मा और सचिन सिरोही के नेतृत्व में दर्जनों लोग मंगतपुरम पहुंचे। चैंपियन पुत्र दासनी ने बताया कि उसके पिता पहले लालकुर्ती टेलीफोन एक्सचेंज के पास रहते थे। वहां बस्ती में कुछ लोग नियमित आते थे और खाने पीने की चीजें देकर जाते थे। उन लोगों ने पिता को ईसाई धर्म का महत्व भी बताया।
विज्ञापन


सेना द्वारा वहां से निकाले जाने के बाद वे लोग भूसा मंडी में रहने लगे। यहां भी कुछ लोगों ने ईसाई धर्म अपनाया। भूसा मंडी से निकाले जाने के बाद करीब आठ साल पहले ये लोग मंगतपुरा में झुग्गी बनाकर रहने लगे। इनमें कोई कबाड़ का काम करता है तो कोई फेरी लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगतपुरम में ईसाई परिवारों की अलग बस्ती है। एक झुग्गी को प्रार्थना घर के रूप में तैयार किया गया है। कोविड के दौरान ईसाई समाज के लोगों ने खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने ईसाई धर्म अपनाया। मंगतपुरम में करीब 80 फीसदी लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं।

विहिप ने बनाए धर्म रक्षक
विहिप के महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ ने बताया कि धर्म प्रसार शाखा के तहत जागृति विहार और मलियाना प्रखंडों में पूर्ण कालीन कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। इनके नीचे 20 खंड में एक कार्यकर्ता धर्म परिवर्तन जैसी घटनाओं की निगरानी करता है। कासमपुरम निवासी संघ में महानगर सेवा प्रमुख संजय यादव ने बताया कि उन्होंने आठ वर्ष पूर्व कासमपुर में धर्म परिवर्तन की घटना को रोका था। भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने बताया कि तुलसी कॉलोनी में धर्म परिवर्तन की घटना को रोका गया।


धर्मांतरण के लिए लेनी होगी अनुमति
एंटी कन्वर्जन लॉ आ गया है। शहर का कोई भी चर्च इस तरह के कार्य नहीं करता है। अगर कोई धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो पहले डीएम से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराने वाले फादर को भी जिला प्रशासन को अवगत कराना होगा। -जॉन चिम्मन, पादरी, सेंट जोसेफ चर्च।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed