फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Bhakiyu apolitical picketing at toll plaza for various demands

Baghpat: भाकियू अराजनैतिक का विभिन्न मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर धरना, एसडीएम से वार्ता विफल

Mon, 03 Apr 2023 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Apr 2023 02:13 PM IST
सार

बड़ौत में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों व किसानों ने जिवाना टोल प्लाजा पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। वहीं एसडीएम से भी वार्ता विफल हो गई।

विज्ञापन
Baghpat: Bhakiyu apolitical picketing at toll plaza for various demands
जिवाना में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों व किसानों ने जिवाना टोल प्लाजा पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी टोल प्रबंधकों के साथ नोंकझोंक तक हुई। धरने की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसान कार्यकर्ताओं से बातचीत की लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर ही अड़े रहे और धरना जारी रखा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपनों को मिली मंजिल: बागपत की बेटी सृष्टि उड़ाएंगी हवाई जहाज, विशेष ट्रेनिंग के लिए जाएंगी स्पेन
विज्ञापन


जिवाना टोल प्लाजा पर धरना दे रहे पदाधिकारियों व किसानों का कहना था कि  टोल प्लाजा पर रखे गए कर्मी किसानों व आम जनता के साथ गुंडागर्दी करते हैं। यहां पर ऐसे लोगों को रखा गया है जिनपर मुकदमें चल रहे हैं। इसके अलावा एक अप्रैल से टोल पर बढ़ाई गई अतिरिक्त दर को वापस किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:मलियाना नरसंहार: आजादी के बाद की सबसे बड़ी कस्टोडियन किलिंग, आंखों के सामने जले आशियाने, बेबस देखते रहे लोग

टोल प्लाजा के 25 किलोमीटर दायरे में आने वाले सभी गांवों, क्षेत्र को टोल फ्री किया जाए, बरसात, ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल की एवज में किसानों को मुआवजा दिया जाए, नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने के आदेश को वापस किया जाए, मलकपुर चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान को अविलंब कराया जाए।

इन सभी मांगों को लेकर धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। मौके पर पहुँचे एसडीएम सुभाष सिंह के साथ हुई वार्ता भी विफल रही, जिस कारण धरना जारी रहा। उधर पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed