फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl from baghpat became a commercial pilot after two years of training

सपनों को मिली मंजिल: बागपत की बेटी सृष्टि उड़ाएंगी हवाई जहाज, विशेष ट्रेनिंग के लिए जाएंगी स्पेन

Sun, 02 Apr 2023 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Apr 2023 09:17 PM IST
सार

सृष्टि ने रायबरेली की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी से दो साल की पढ़ाई पूरी की है। अब वह विशेषज्ञ की ट्रेनिंग के लिए दो महीने को स्पेन जाएंगी।

विज्ञापन
Girl from baghpat became a commercial pilot after two years of training
सृष्टि वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की बेटी सृष्टि वर्मा हवाई जहाज उड़ाएंगी जो पहली कॉमर्शियल पायलट बनी हैं। सृष्टि ने रायबरेली की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी से दो साल की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद ही वह कॉमर्शियल पायलट बनी हैं। सृष्टि के पायलट बनने से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

 
मुजफ्फरपुर पोईस के पूर्व सरपंच स्व. शिवकुमार के बेटे कौशल वर्मा एक निजी बीमा कंपनी में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वह कुछ साल पहले नौकरी के कारण दिल्ली चले गए और अब मुंबई में रहते हैं। उनकी बेटी सृष्टि वर्मा कहती हैं कि वह अपने पिता को नौकरी के कारण ज्यादातर हवाई जहाज में सफर करते हुए देखती थीं। इसलिए उन्होंने पायलट बनने की तरफ कदम बढ़ाया। सृष्टि ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स करने के लिए दो साल पहले प्रवेश परीक्षा दी। जिसमें पहले लिखित परीक्षा हुई और उसके बाद शारीरिक परीक्षा कराई गई।

विज्ञापन

जिसमें सृष्टि ने 27वां स्थान प्राप्त किया और उसको सरकार की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी रायबरेली में जगह मिल गई। जहां दो साल की शिक्षा के बाद वह कॉमर्शियल पायलट बन गई हैं। सृष्टि के पायलट बनते ही कई कंपिनयों से नौकरी के प्रस्ताव मिले। लेकिन वह अब विशेषज्ञ की ट्रेनिंग के लिए दो महीने को स्पेन जाएंगी। 

बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं 
सृष्टि वर्मा कहती है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहती हैं। अब बेटियां हवाई जहाज भी उड़ा सकती हैं और हर किसी को कुछ अलग करना चाहिए। वह कहती है कि केवल एक लक्ष्य निर्धारित किया जाए और उस लक्ष्य को छूने के लिए मेहनत की जाए। उसके बाद कभी ऐसा नहीं हो सकता है कि वह लक्ष्य पूरा नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed