फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: 358 fake pipes recovered, warehouse sealed, owner in custody

बागपत: 358 नकली पाइप बरामद, गोदाम सील, मालिक हिरासत में 

Sat, 21 Nov 2020 11:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Nov 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: 358 fake pipes recovered, warehouse sealed, owner in custody
meerut police - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में नकली पाइप बेचे जाने की शिकायत पर शनिवार को मोनिका गोल्ड कंपनी के अधिकारियाें ने पुलिस के सहयोग से बावली रोड स्थित दुकान पर छापा मारा। 358 नकली पाइप बरामद कर गोदाम पर सील कर दिया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया। कंपनी की ओर से आरोपी दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारी अनुराग चौहान निवासी गाजियाबाद शनिवार को कंपनी के लीगल एडवोकेट संदीप सूद व कर्मचारी संदीप सिंह के साथ कोतवाली पहुंचे और बताया कि नगर की बावली रोड पर अनुज कुमार की बावली रोड पर राम बोरिंग के नाम से फर्म है। दुकान पर कंपनी के नकली पाइपों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


इसके बाद कोतवाली पुलिस कर्मचारियों के साथ बावली रोड पर अनुज कुमार निवासी पट्टी गोपी की दुकान पर पहुंची। मौके से मोनिका गोल्ड के पांच इंच के चार तथा चार इंच के छह पाइप मिले। इसके बाद पुलिस अनुज को साथ लेकर बावली गांव में उसके गोदाम पर पहुंचे। गोदाम में 358 नकली पाइप बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अनुज को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में कंपनी के कर्मचारी अनुराग चौहान ने कोतवाली पर अनुज के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि अनुज कुमार को हिरासत में लेते हुए गोदाम को सील कर दिया गया है। गोदाम से 358 पाइप बरामद हुए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed