फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bageshwar Dham Sarkar in Meerut: Dhirendra Shastri mentioned the blue drum and Aurangzeb from the Katha stage

मेरठ में पं. धीरेंद्र शास्त्री: कथा मंच से किया नीले ड्रम, राणा सांगा और औरंगजेब का जिक्र, दे डाली नसीहत

Wed, 26 Mar 2025 10:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Mar 2025 10:33 PM IST
सार

मेरठ में पांच दिवसीय कथा के लिए पहुंचने बागेश्वर धाम सरकार ने कथा मंच से कहा कि देश में कास्टजिम नहीं राष्ट्रजिम होना चाहिए। यहां उन्होंने नीले ड्रम और राणा सांगा व औरंगजेब को लेकर भी टिप्पणी की।

विज्ञापन
Bageshwar Dham Sarkar in Meerut: Dhirendra Shastri mentioned the blue drum and Aurangzeb from the Katha stage
पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरठ में नीला ड्रम बहुत चर्चा में है। बहुत से पति नीले ड्रम को लेकर सदमे में हैं। मेरठ में कांड हुआ। यह बहुत ही निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वर्तमान समाज में हो रही इन घटनाओं का कारण पाश्चात्य सभ्यता है।

विज्ञापन


छावनी सिटी पोस्ट ऑफिस के पास बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झूठे प्रेम के चक्कर में विवाहित स्त्री एवं पुरुष परिवारों को तबाह और मिटाने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में मेरठ में नीला ड्रम सामने आ गया है। जरूरी है कि संतान को संस्कारवान बनाएं।
विज्ञापन


कहा प्रत्येक भारतीय को राम चरित मानस के आधार पर जीवन जीना चाहिए। संतों की हत्या हो रही हैं। बहराइच, मेवात, मणिपुर में देश को तोड़ने वाली साजिश की जा रही हैं। देश में कास्टजिम नहीं राष्ट्रजिम होना चाहिए। जात-पात से ऊपर उठकर लोग राष्ट्रवाद की बात करें। सनातन एकता की बात करें। ओम शांति के साथ ओम क्रांति का भी पाठ पढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: आज शोक सभा में श्रद्धांजलि देने जुटे लोग, साहिल से जेल में मिलने पहुंची नानी, साथ लाई ये चीज

हिंदू राष्ट्र में नहीं बोलेगा कोई कि भारत तेरे टुकड़े होंगे
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र बनने के बाद सनातन पर उंगली उठाना बहुत ही निंदनीय कृत्य होगा। वर्तमान में भी है लेकिन दंड की प्रक्रिया बन जाएगी। फांसी की सजा होगी। दुबई और यूएई में सबको रहने का अधिकार है पर प्रथम प्राथमिकता मुस्लिम को है। ऐसे ही हिंदू राष्ट्र पर सबको रहने का और अपनी संस्कृति के पालन का अधिकार होगा।

प्रथम सनातन को अधिकार मिलेगा। हिंदू राष्ट्र में गो माता को राष्ट्र माता कहा जाएगा। विश्व को एक सूत्र में पिरोने का संकल्प होगा। जात-पात, छुआ-छूत के नाम पर होने वाली राजनीति शून्य होगी। भारत भेदभाव मुक्त होगा। तिरंगे का सम्मान होगा और वंदेमातरम बोलने से कोई संकोच नहीं करेगा। भारत तेरे टुकड़े होंगे ऐसा कोई नहीं बोलेगा।

दिल्ली से ब्रज तक होगी पद यात्रा
ब्रज यात्रा दिल्ली से आरंभ होगी। संतों से बातचीत कर निर्णय लिया कि दिल्ली से ब्रज तक यात्रा की जाएगी। इसमें हिंदुओं को जगाना, हिंदुओं को एक करना, भेदभाव मुक्त समाज को संगठित कर विचारों की क्रांति लाई जाएगी। ब्रज क्षेत्र में मांस-मदिरा का विक्रय पूर्ण रूप से बंद करना। सरकार के साथ लोगों के मन में यह संकल्प होना चाहिए कि इस ध्येय को लेकर यात्रा निकाली जाएगी। यह दूसरी पदयात्रा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की होगी।

संख्या चाहे कम हो लेकिन क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए
देश के लिए दुर्भाग्य की बात है कि सरकार भी नारा दे रही है बच्चे दो ही अच्छे, पर कुछ लोगों के 30 बच्चे हो रहे हैं। यह नियम सबपर लागू होना चाहिए। उन्होंने हिंदुओं से प्रार्थना की कि संख्या कम बेशक हो लेकिन क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए। बच्चे चाहें चार हों लेकिन कट्टर हिंदू होने चाहिए।

एक हाथ में गीता दूसरे में हो संविधान
हम तलवारों की लड़ाई से इहितास बदलने की बात नहीं कर रहे हैं। इतिहास बदलने, मिटाने या खड़ा करने की बात नहीं हैं। हमारी क्रांति इसलिए है कि इंसान में इंसानियत आनी चाहिए। एक हाथ में गीता और पुराण और दूसरे हाथ में संविधान। देश शस्त्र और शास्त्र दोनों से चलेगा।

गो माता को बनाएंगे राष्ट्रमाता
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जो गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने का प्रण लिया है वह बहुत सुंदर कार्य किया है। शंकराचार्य जी के इस कार्य के लिए हम लाखों करोड़ो बार साधुवाद देना चाहते हैं। गो माता के प्रति उनका समर्पण निश्चित रूप से बहुत अच्छा है। हम भी इस कार्य के लिए उनके साथ हैं।

मेरठ में भी बदलने चाहिए कई स्थानों के नाम
औरंगजेब की तारीफों की बात पर उन्होंने कहा कि लोग राणा सांगा पर जो टिप्पणी कर रहे हैं उन्हें पहले इतिहास को पढ़ना चाहिए। देश को तोड़ने वाला महान नहीं हो सकता है। देश को जोड़ने वाला और अपने प्राण देश के लिए न्यौछावर करने वाला महान होता है। औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता है। देश में विदेशी विधर्मी भारत को तोड़ने के लिए आए। उनके नामो निशान मिटने चाहिए। मेरठ में भी आज कई जगह हैं, जिनके नाम बदले जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें: आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बोले- भारत है हिंदू राष्ट्र...! औरंगजेब तोड़ता था, हनुमानजी के भक्त जोड़ते हैं

महाराज जी मेरठ में वहां रहियो, जहां नीला ड्रम न हो
सौरभ हत्याकांड पर आचार्य श्री ने तंज कसा कि मेरठ आने से पूर्व एक भक्त बोला कि महाराज जी वहां रहियो जहां नीला ड्रम न हो। उन्होंने चुटकी ली कि अच्छा हुआ हमारी तो शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed