फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Acharya Dhirendra Shastri said- India is a Hindu nation, Aurangzeb used to break, devotees of Hanumanji unite

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बोले- भारत है हिंदू राष्ट्र...! औरंगजेब तोड़ता था, हनुमानजी के भक्त जोड़ते हैं

Tue, 25 Mar 2025 11:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 25 Mar 2025 11:08 PM IST
सार

मेरठ में बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमंत कथा का शुभारंभ किया। यहां कथा मंच से उन्होंने कहा कि क्रांतिधरा से दिल्ली तक स्वर गूंजेगा। उन्होंने औरंगजेब का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
Acharya Dhirendra Shastri said- India is a Hindu nation, Aurangzeb used to break, devotees of Hanumanji unite
पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में मंगलवार को बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमंत कथा सुनाई। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संगत का प्रभाव सभी पर पड़ता है। मेरठ के हिंदू अपने कर्म के प्रति कट्टर हैं।

विज्ञापन


भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की शुरुआत क्रांतिधरा मेरठ से होनी चाहिए। तभी यह आवाज दिल्ली और दिल्ली से देश भर में जाएगी। औरंगजेब तोड़ने का काम करता था, उन्होंने कहा कि हिंदू हनुमानजी भक्त और जोड़ने वाले हैं। सभी को हनुमान और शिवभक्त बनाकर जाऊंगा।

विज्ञापन

पांच दिवसीय कथा आरंभ होने से पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ और भगवान श्रीराम व भारत माता का जयघोष हुआ। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जोर जोर से कीर्तन करोगे तो अंदर का पाप बाहर आकर खत्म हो जाएगा। मेरठ वीरों की भूमि है। महादेव, मंंशा देवी, पंचमुखी महादेव, बिल्वेश्वर महादेव मंदिर यहां हैं।

मेरठ के खेल उद्योग के साथ कैंची उद्योग का भी देश दुनिया में नाम है। कथा में सदा खुले रहो, खिले रहो, दिमाग को खाली रखो, व्यस्त रहो पर मस्त रहो। उन्होंने चीटियों का उदाहरण दिया। कहा गिलास से खारे पानी को खाली करो तभी मीठा जल गिलास में डाल पाओगे। हृदय से कुविचार बाहर निकालोगे तो मंगल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: साहिल की बाहों में लिपटती दिखी कातिल मुस्कान, सामने आया एक और होली पार्टी का नया वीडियो; देखिए

हनुमानजी के पूजन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, नीरज मित्तल, पंडित संजय त्रिपाठी और गणेश अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम में नीरज मित्तल ने आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चांदी की गदा भेंट की।
 
विनम्रता आई तो समस्या समाप्त
जब तक जिंदगी रहेगी फुर्सत नहीं मिलेगी। काम से कुछ तो समय निकालो तो राम के दर्शन हो जाएंगे। उन्होंने भजन सुनाया ‘कर ले प्रभु से प्यार, माया की नगरी है, जीवन न हो जाए बेकार, जग में अपना न कोई, माया के मीत सब, नाता न तुमसे जोड़ा, पैसों से प्रीत है।’ विनम्रता आ जाएगी तो समस्या समाप्त। समुद्र सेतु का भी प्रसंग सुनाया।

उन्होंने कहा कि अब मकान बड़े और दिल छोटेे हो गए हैं। घर में अगर कोई मेहमान आ जाए तो सोचते हैं कि कब जाएगा। कम कपड़े पहनकर सोचते हैं कि मार्डन हैं। भैंस से ज्यादा कोई मॉडर्न नहीं हो सकता है। कुत्ते पालकर खुद को अमीर समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed