यूपी के सहारनपुर स्थित सांगाठेड़ा गांव में तीन बच्चों को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी बाप योगेश पिछले कई दिनों से साजिश रच रहा था। वह खुद को मानसिक रूप से बीमार दिखाने की भी कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों को बताया था कि वह सहारनपुर में किसी डॉक्टर के पास भी गया। जब उससे डॉक्टर का नाम पता पूछा गया तो वह इधर-उधर देखने लगा।
बहुत शातिर है योगेश: पागल होने का करता था नाटक, कई दिनों पहले ही लिख ली थी हत्याकांड की स्क्रिप्ट; हुए खुलासे
-कई दिनों से कर रहा था साजिश, खुद को दिखाता था मानसिक बीमार
- आरोपी के पास से बरामद हुई पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस
- ग्रामीणों को बताया था सहारनपुर में डॉक्टर के पास भी गया था
बड़ी संख्या में मिले कारतूस
जघन्य हत्याकांड के बाद जो बातें सामने आ रहीं हैं कि उससे साफ लग रहा है कि आरोपी योगेश पिछले कई दिनों से साजिश कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, चार खोखे और एक कारतूस नाल में फंसा हुआ बरामद किया। सवाल यह है कि योगेश के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, लेकिन इतनी संख्या में कारतूस क्यों रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उसने कारतूस खरीदे थे।
यह भी पढ़ें : UP: घटना से डेढ़ घंटे पहले बच्चों को स्कूल से लाया था कातिल बाप, बाहर भी इस बात का जिक्र करते थे मासूम बच्चे
गांव वालों को बताया गया था डॉक्टर के पास
आसपास के लोगों के सामने भी खुद को इस तरह दर्शाता था जैसे मानसिक रूप से बीमार हो। उसके साथ अन्याय हो रहा है। ग्रामीणों की मानें तो वह कुछ दिन पहले सहारनपुर में एक मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास भी गया था। हालांकि जब उससे पर्चा मांगा गया था तो वह नहीं दिखा सका। यहां तक कि डॉक्टर का नाम और पता भी नहीं बता पाया। इन सभी तथ्यों को जोड़कर देखा जाए तो उसकी साजिश सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें : UP: 'पापा, प्लीज हमें मत मारो... मम्मी को अस्पताल ले चलते हैं', भाजपा नेता को पत्नी और बच्चों पर नहीं आया रहम
योगेश को जल्दी से जल्दी मिले फांसी : नेहा की मां
नेहा की बहन रश्मि और रीना ने बताया कि योगेश बीते तीन महीनों से नेहा को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। वह नेहा पर झूठे और अनर्गल आरोप लगाकर उसे मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश कर रहा था। नेहा निर्दोष है। योगेश को इस निर्दयता की सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं, नेहा की मां बालेश ने कहा कि योगेश को जितना जल्दी हो सके फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए या फिर इन बच्चों की तरह ही कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मार दी जाए। तब इसे दर्द का अहसास होगा और बच्चों की आत्मा को शांति मिलेगी।
चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती नेहा की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। नेहा के सिर में भी गोली मारी गई है। ऐसे में उसके सिर का काफी हिस्सा डैमेज हुआ है।