फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badra was rained for two days, sweat left by heat

फिर रुठे बदरा, उमस ने छुड़ाए पसीने

Wed, 15 Jul 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Badra was rained for two days, sweat left by heat
मोदीपुरम। दो दिन हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन फिर बदरा मेरठ से रूठ गए। बादल तो छाए, लेकिन बसरे नहीं। मंगलवार सुबह से ही तेज चटख धूप निकली। जिस कारण तापमान बढ़ने से लोगों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी से मानसून अभी भी रुठा हुआ है। पिछले सप्ताह दो दिन लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से उमस बढ़ने लगी है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 69 व न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 156 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है किइस सप्ताह में अच्छी बारिश के आसार है।
विज्ञापन

बारिश के आसार
बारिश न होने से तापमान व उमस में बढ़ोतरी हो रही है। जुलाई के मध्य से अच्छी बारिश के आसार हैं। जिसके बाद बढ़ते तापमान व उमस से राहत मिलेगी। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed