{"_id":"608b16298ebc3e24697bf302","slug":"badminton-court-now-close-due-to-corona-case-meerut-news-mrt536521516","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट बंद, अन्य खिलाड़ियों को सशर्त प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट बंद, अन्य खिलाड़ियों को सशर्त प्रवेश
विज्ञापन
बैडमिंटन खिलाड़ी के संक्रमित होने से बंद कराया कोर्ट
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट में अभ्यास करने वाले एक खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कोर्ट बंद कर दिया गया है। तीरंदाजी, शूटिंग व एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को सशर्त अनुमति दी जा रही है। खिलाड़ी अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंच जरूर रहे हैं, लेकिन खतरा बना हुआ है। खिलाड़ियों का कहना है कि पिछले साल घर पर रहकर खेलों का नुकसान हो चुका है। फिर से हालात खराब हैं, जो खेलों के लिए बेहद गलत संकेत हैं।
राष्ट्रीय एथलीट रूपल ने बताया स्टेडियम में खिलाड़ियों की संख्या बेहद कम हो गई है। कोरोना के चलते खेल होंगे या नहीं कहना मुश्किल है। इम्युनिटी बनी रहे, इसके लिए अभ्यास जारी है।
राष्ट्रीय तीरंदाज दानिश चौहान ने बताया पिछले साल खेल कोरोना की भेंट चढ़ गए। इस साल एक्टिविटी शुरू ही हुई थी, फिर से कोरोना बढ़ गया है। अभ्यास छोड़ नहीं सकते इसलिए मैदान पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शूटर अभिनव चौहान ने बताया नेशनल में क्वालीफाई के बाद खेल होने थे। लेकिन कोरोना के इस समय में गेम होना मुश्किल हैं। लेकिन लय बरकरार रखने के लिए अभ्यास जारी रख रहे हैं।
एथलेटिक कोच विशाल सक्सेना ने बताया फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए उचित व्यायाम बेहद जरूरी है। खिलाड़ियों के अभ्यास करने का रूटीन बना रहे, जिसके लिए खिलाड़ियों को मैदान पर बुलाया जा रहा है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया खिलाड़ियों की सुरक्षा देखते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ियों को स्टेडियम में प्रवेश दिया जा रहा है। आगे हालात को देखते हुए जैसे भी जिला प्रशासन के निर्देश होंगे, पालन किया जाएगा।