यूपी: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े मीट कारोबारी की गोली मारकर हत्या की, ग्रामीणों में दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद में ककरौली थाना क्षेत्र के कम्हेड़ा-तेवड़ा मार्ग पर शनिवार तड़के शादी समारोह से काम कर लौट रहे मीट कारोबारी की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सुबह लहूलुहान कारोबारी जंगल में ट्यूबवेल पर पड़ा मिला, जिसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत पसर गई।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा के मोहल्ला बारा बिस्सा निवासी मूसा (45) पुत्र यामीन मुर्गा मीट सप्लाई के साथ ही रसोइयां था। शुक्रवार रात वह भाई गफ्फार व बेटे सत्तार के साथ गांव कम्हेड़ा निवासी तैय्यब के यहां शादी में मीट लेकर गया था। खाना बनाने के बाद देर रात ही गफ्फार व सत्तार घर लौट गए थे, जबकि मूसा पेमेंट लेकर आने की बात कहकर वहीं रुक गया था। शनिवार सुबह तक भी जब मूसा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने कम्हेड़ा में तैय्यब को फोन कर उसके बारे में पूछा, जहां मूसा के सुबह चार बजे ही घर लौटने की जानकारी मिली। इस पर परिजनों ने मूसा की तलाश शुरू कर दी। सुबह करीब 7.30 बजे किसी राहगीर ने ककरौली पुलिस को कम्हेड़ा-तेवड़ा मार्ग स्थित ट्यूबवेल पर एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी दी, जिस पर एसओ जितेंद्र अंबावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
एसओ ने बताया कि घायल की पहचान मूसा के रूप में हुई, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मूसा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन थाने पहुंचे, जहां भाई ईशा ने हत्या की तहरीर दी है।
इन्होंने कहा...
सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने बताया कि सुबह परिजनों ने शादी समारोह से भुगतान में लाई गई हजारों की नकदी गायब होने की बात कही थी, लेकिन तहरीर में केवल मोबाइल गायब होना बताया गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/