फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badmash robbed four family by make them hostage in Meerut near Police station

थाने से 500 मीटर दूरी पर बदमाशों का डेढ़ घंटे कहर, सोती रही पुलिस, चार परिवारों को बंधक बनाकर डकैती

Wed, 30 Oct 2019 01:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Oct 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Badmash robbed four family by make them hostage in Meerut near Police station
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार आधी रात के बाद करीब दो बजे परतापुर फ्लाईओवर के पास स्थित बृजविहार कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। चार परिवारों को बंधक बनाकर पीटा और फिर डकैती डालकर आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे तक परिवार बदमाशों के शिकंजे में रहे। वारदात की जानकारी लगते ही इंस्पेक्टर परतापुर पुलिस फोर्स लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बताया गया कि हथियार बंद पांच-छह बदमाश पहले हलवाई का काम करने वाले नानक के घर घुसे। नानक और उसके बेटे दीपक को पीटा और लूटपाट की। वहां से 35 हजार नकद, डेढ़ किलो चांदी, दो सोने के कुंडल और अंगूठी ले गए। इसके बाद परिवार को घर में बंधक बनाकर नानक के सामने देवेंद्र के मकान में किराये पर रह रहे कृष्णपाल और सोमपाल के परिवार को गनप्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णपाल के बेटी की शादी तय हो चुकी है, परिवार तैयारियों में जुटा है। वहां परिवार को बंधक बनाकर 15 हजार कैश, सोने के कुंडल और शादी के लिए खरीदे गए जेवरात ले गए। उसके बाद कृष्णपाल के पड़ोस में रह रहे प्रवीण यादव के घर पर धावा बोला। प्रवीण की पिटाई कर मोबाइल, कैश और जेवर लूट ले गए। घटना के बाद से कॉलोनी के लोगों में दहशत है। 

जांच कर रहे हैं
शादी वाले घर में भी वारदात हुई है। बदमाशों ने चार परिवारों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है। परतापुर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।  - अजय साहनी, एसएसपी 

थाने से 500 मीटर दूरी पर डेढ़ घंटे बरपाया कहर, सोती रही पुलिस  
थाने से 500 मीटर की दूरी पर चार परिवार में डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने कहर बरपाया और किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस भी सोती रही। बदमाशों के निशाने पर शादी वाला घर था, जिसमें बदमाशों ने सबसे ज्यादा समय दिया।

बेटी के दहेज में देने के लिए नकदी और जेवरात रखे थे, बदमाशों ने उनको नहीं छोड़ा। इस वारदात को लेकर लोगों में आक्रोश है। चार परिवार में चीख पुकार मचती रही, बावजूद लोगों मेें जाग नहीं हुई। इसको लेकर भी पुलिस जांच करने में जुटी है।

Badmash robbed four family by make them hostage in Meerut near Police station
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

कृष्णपाल की बेटी की बरात अगले महीने दस नवंबर को आनी है। शादी के लिए सामान खरीदारी की गई थी। पुलिस के मुताबिक बेखौफ बदमाशों ने नानक और उसके बेटे दीपक से मारपीट कर कृष्णपाल के घर के बारे में पूछा था।

पिता-पुत्र को बंधक बनाकर लूटपाट की और फिर बदमाश कृष्णपाल के घर में पहुंचे। जहां पर बदमाश करीब एक घंटा रुके। एक-एक सामान खंगाला। कैश व जेवरात लूटे और फिर उसी मकान में रह रहे लोगों के यहां पर धावा बोला। थाने के 500 मीटर दूरी पर हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। लोगों ने पूर्व में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया है। 

मुंह खोला तो गोली मार देंगे...कहकर डराया था   
मुंह खोला तो गोली मार देंगे। चलो बच्चे को अगवा कर लेते हैं। यह कहकर बदमाशों ने चारों परिवार को डराया था। घटना के बाद भी चारों परिवार के लोग दहशत में हैं। चारों परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, बावजूद इसके वह कह रहे हैं कि चलो बच्चों की जान बच गई। सामान जाने का दुख तो है, लेकिन बदमाशों ने किसी को गोली नहीं मारी। इस पर सब्र है। पीड़ित परिवार ने वीडियो वायरल करते हुए आपबीती बताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed