यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मचारी से पौने दो लाख की लूट, हमला कर फरार हुए बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे हस्तिनापुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े पौने दो लाख की लूट को अंजाम दे डाला। विरोध करने पर बदमाशों ने हमला कर फाइनेंस कर्मचारी को घायल कर दिया और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई।
हस्तिनापुर मार्ग पर भूमाखेड़ी निवासी रवि मवाना थानाक्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। गुरुवार दोपहर वह समसपुर ग्राम से पैसे एकत्र कर कंपनी के लिए बाइक पर सवार होकर निकल रहा था। इसी दौरान रजवाहे के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रास्ते में घेर लिया।
बदमाशों ने आतंकित कर कर्मचारी से एक लाख 75 हजार की नकदी से भरा बैग छीन लिया। कर्मचारी द्वारा लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद सभी बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
पीड़ित ने थाने पंहुचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। विनय कुमार आजाद, थाना मवाना के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की काफी तलाश की गई लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।