फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badmash escaped by snatching bags from a policeman in a wedding in meerut

यूपी: शादी के मंडप में पुलिसकर्मी से बैग छीनकर भागे बदमाश, इंस्पेक्टर की बेटी से ससुराल वालों ने की मारपीट

Mon, 21 Dec 2020 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Dec 2020 11:04 AM IST
सार

बैग में दो लाख रुपये बताए गए, हेड कांस्टेबल के बेटे की थी शादी

विज्ञापन
Badmash escaped by snatching bags from a policeman in a wedding in meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रुड़की रोड स्थित राज मंदिर मंडप में शादी समारोह के दौरान बाइक सवार बदमाश पुलिसकर्मी से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में दो लाख रुपये बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने मामले की जानकारी ली। हाथरस जिले के एक पूर्व ब्लाक प्रमुख परिवार में ब्याही युवती व उसके भाई को रविवार दोपहर ससुराल वालों ने पीट दिया
विज्ञापन



गढ़ रोड स्थित गांव रिछौती निवासी गंगाराम नोएडा में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात हैं। रविवार रात रुड़की रोड स्थित राज मंदिर मंडप में उनके बेटे मुनेन्द्र का शादी समारोह चल रहा था। गंगाराम ने हाथ में बैग ले रखा था। बताया जा रहा है कि उसमें करीब दो लाख रुपए थे। बारात गेट पर पहुंची, इसी दौरान बाइक सवार होकर दो बदमाश पहुंचे और गंगाराम के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। गंगाराम ने शोर मचाया तो बराती बदमाशों के पीछे भागे, लेकिन उनका पता नहीं चला। सूचना पर थाना प्रभारी पल्लवपुरम दिग्विजय नाथ शाही और सीओ दौराला संजीव दीक्षित पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में लड़के के पिता ने भी कई बार बयान बदले हैं। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शादी में शामिल सपा नेता कीर्ति घोपला ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जांच के दौरान पुलिस ने मंडप के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जांचे। लेकिन पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की बेटी को ससुराल वालों ने पीटा
हाथरस जिले के एक पूर्व ब्लाक प्रमुख परिवार में ब्याही युवती व उसके भाई को रविवार दोपहर ससुराल वालों ने पीट दिया। इस दौरान हंगामे की खबर पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने गई। एक पक्ष की ओर से सियासी सिफारिशें भी आती रहीं।

मेरठ क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह मथुरा के निवासी हैं। उन्होंने अपनी बेटी हितेश की शादी 10 फरवरी 2019 को सुरेंद्र नगर निवासी एक पूर्व ब्लाक प्रमुख परिवार के युवक से की। युवक किसी कंपनी में जॉब करता है। युवती का आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा।

लगातार ससुराल में उसका उत्पीड़न किया गया। पति ने उसे मथुरा छोड़ दिया था। बाद में पता चला कि पति नशे का आदी है। रविवार को वह अपने भाई संग ससुराल पहुंची तो उसे दरवाजे पर ही ससुरालियों ने पीटा। हंगामे की खबर पर पुलिस पहुंच गई।इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार, युवती से तहरीर मिल गई है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed