फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: baddo chalanging to police

बद्दो का फेसबुक वार जारी: इस बार कई व्यक्तिगत लोगों पर की टिप्पणी, ढाई लाख के इनामी को पकड़ने में पुलिस नाकाम

Fri, 17 Sep 2021 11:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 17 Sep 2021 11:43 AM IST
सार

ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो फेसबुक पर लगातार सक्रिय है। उसने फिर से कई व्यक्तिगत लोगों के बारे में फेसबुक पर टिप्पणी की है। वहीं पुलिस अभी तक बद्दो को पकड़ने में नाकाम है। 

विज्ञापन
Meerut News: baddo chalanging to police
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक को हथियार बनाकर मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो ने कई लोगों को खुली चुनौती दी है। दो आईपीएस व अब कई व्यक्तिगत लोगों के बारे में फेसबुक पर टिप्पणी की जा रही है। किस- किस से बद्दो के संबंध हैं, इसकी जांच में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो फरार होने के बाद भी फेसबुक पर लगातार सक्रिय है। ढाई साल बीतने के बावजूद भी पुलिस उसे नहीं ढूंढ सकी। डीजीपी मुकुल गोयल ने मेरठ में दौरे के दौरान उसकी गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस को दिए थे। जिसके बाद मेरठ पुलिस ने फिर से अपराधी को ढूंढना शुरू कर दिया। पुलिस जागी तो बद्दो भी फेसबुक पर सक्रिय हो गया। उसने पूर्व डीजीपी बृजलाल समेत दो आईपीएस अधिकारियों पर टिप्पणी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रूबी की मोहब्बत का खौफनाक अंत: ट्रेन में दोस्ती, फिर परवान चढ़ा प्यार, पढ़िए कत्ल की दर्दनाक कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लगातार फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों को बता रहा कि मैं जिंदा हूं और पुलिस अधिकारियों और बदमाशों ने मिलकर साजिश के तहत उसे फंसाया है। पुलिस टीम ने उसकी एक- एक पोस्ट की जांच की है। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बद्दो की कुंडली भी खंगाली है, जिसमें कई लोगों के नाम सामने आए है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: अजगर का खौफनाक नजारा देख मचा हड़कंप, कबूतर को बनाया शिकार और फिर...

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बद्दो की तलाश में पुलिस टीम लगी है। हर पहलुओं पर पुलिस ने जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed