{"_id":"61200c888ebc3e79955be2c3","slug":"badan-singh-baddo-reappeared-on-facebook-meerut-news-mrt552669480","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फिर हाजिर हुआ बदन सिंह बद्दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर फिर हाजिर हुआ बदन सिंह बद्दो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर फिर हाजिर हुआ बदन सिंह बद्दो
मेरठ। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के नाम से चल रहे फेसबुक अकाउंट से चार आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। सूबे के पूर्व डीजीपी बृजलाल पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। मामले का खुलासा नहीं होने पर अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
ढाई लाख का इनामी बद्दो खुद की फरारी के बारे में फेसबुक को अपना हथियार बना रहा है। अधिकारियों और सरकार तक मैसेज पहुंचाने के लिए फेसबुक पर लंबी चौड़ी पोस्ट भी डाल रहा है। पूर्व डीजीपी बृजलाल व आईपीएस नवनीत सिकेरा सहित कई अधिकारियों के नाम फेसबुक के जरिए बता रहा है। वह सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा कर खुली चुनौती भी दे रहा है।
इसकी जानकारी लखनऊ तक चल रही है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बद्दो की लोकेशन का पुलिस क्यों पता नहीं लगा पा रही। डीजीपी मुकुल गोयल के मेरठ में दौरे के दौरान दिए गए बयान के बाद से बद्दो ने एक के बाद एक चार पोस्ट पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ डाली। आईपी ऐड्रेस जानने के लिए पुलिस द्वारा फेसबुक मुख्यालय को भी चिट्ठी लिखने का दावा किया गया, बावजूद कोई भी रिजल्ट नहीं मिला।
विज्ञापन
जांच कर रही साइबल सेल
एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि बद्दो के फेसबुक अकाउंट से डाली पोस्ट की अभी जांच चल रही है। साइबर सेल व पुलिस गोपनीय तरीके से हर बिंदु पर बारीकी से छानबीन भी कर रही है। मोस्ट वांटेड बद्दो पुलिस का टारगेट है। जिसे जल्द गिरफ्तार भी किया जाएगा।