फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bad places in many places, Nasser did not handle

कई जगह दबिश, हत्थे नहीं चढ़ा नासिर

Wed, 23 Oct 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bad places in many places, Nasser did not handle
कई जगह दबिश, हत्थे नहीं चढ़ा नासिर
विज्ञापन

-घर का कुर्की वारंट लेने की तैयारी में पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ : अधिवक्ता मुकेश शर्मा का मुख्य हत्यारोपी नासिर अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। उसके तलाश में पुलिस ने दबिश दे रही है। पुलिस नासिर के मकान की कुर्की वारंट लेने की तैयारी भी कर रही है।
मेडिकल थानाक्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी अधिवक्ता मुकेश शर्मा की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में नामजद पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी नासिर और शूटर अभी फरार हैं। नासिर के साथ ही फैसल और नारायण पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, सोमवार देर रात गिरफ्तार किए गए फैसल और नारायण शर्मा से पुलिस अधिकारी अभी पूछताछ करने में जुटे हैं। हत्या में नामजद आरोपियों को लेकर अलग अलग चर्चाएं हैं। हत्या में कौन कौन शामिल है, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

नामजदगी पर उठ रहे सवाल
अधिवक्ताओं का कहना है कि मुकेश शर्मा के हत्या प्लानिंग करके की गई है। हत्या में नामजद मुकेश का भतीजे और भांजे को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी है। हालांकि दोनों को पुलिस जेली भेज चुकी है। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से गहनता से जांच करने की मांग की है। सीनियर अधिवक्ता रामकुमार शर्मा का कहना है कि हत्या के पीछे दूसरा मकसद था। नामजदगी गलत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
हत्या में नामजद पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। नामजद नासिर अभी फरार चल रहा है। जिसको पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगी। पुलिस सभी बिंदु पर जांच करने में लगी है।
अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed