फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bad breath patients growing in Baghpat, eye allergies increased in baghpat

यूपी: स्माॅग से बढ़ रहे सांस के मरीज, आंखों में हो रही एलर्जी, प्रतिदिन सौ से अधिक ओपीडी

Thu, 12 Nov 2020 06:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Nov 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Bad breath patients growing in Baghpat, eye allergies increased in baghpat
pollution - फोटो : अमर उजाला

स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। बागपत जिला अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सांस की 100 ओपीडी हो रही है। सीएचसी बागपत पर भी सांस के मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। स्मॉग का असर लोगों की आंखों पर भी पड़ रहा है। स्मॉग से आंखों में जलन व एलर्जी के मरीज बढ़ रहे है।

विज्ञापन


वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जिला अस्पताल में सांस, अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि स्मॉग के कारण गला, खांसी व सांस की परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग सौ सांस व सीएचसी पर 25 मरीजों की ओपीडी हो रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना के कारण अस्पताल में कम लोग आ रहे है। इसके बावजूद रोजाना 100 ओपीडी सांस, अस्थमा व गले मरीजों की ओपीडी हो रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव शर्मा का कहना है कि स्मॉग के कारण आंखों की बीमारी बढ़ने की संभावनाएं रहती है। स्मॉग से आंखों में जलन, एलर्जी की समस्या हो जाती है। जिला अस्पताल में रोजाना सौ से अधिक आंखों की ओपीडी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में बढ़ रही बच्चों की ओपीडी 
सर्दी शुरू होने से बच्चों की ओपीडी भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल व सीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले अधिकांश बच्चे सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी शुरू हो चुकी है। इसी के साथ बच्चों की ओपीडी बढ़ रही है। सर्दी के कारण खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ रहे है। सीएचसी पर प्रतिदिन बच्चों की 50 से अधिक ओपीडी हो रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed