{"_id":"5a187a224f1c1b97678bda58","slug":"baccho-se-bhari-kandam-school-bus-palti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से भरी कंडम स्कूल बस पलटी, 18 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से भरी कंडम स्कूल बस पलटी, 18 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा क्षेत्र में तेज रफ्तार कंडम स्कूल बस पलट गई। इससे बस में सवार 35 बच्चों में से 18 घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। स्कूल बस दूसरे राज्य के नंबर पर कंडम हालत में चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि ड्राइवर भी अनट्रेंड था। एनजीटी के आदेशानुसार ऐसे वाहनों पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। फिर भी ये सड़क पर दौड़ रही थी।
पुलिस के मुताबिक धनतला निवासी आजाद सिंह का अपने पिता देशराज सिंह के नाम पर गांव के सामने ही सीडीआरएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल है। उसमें कक्षा एक से दस तक के बच्चे पढ़ते हैं जबकि स्कूल की मान्यता केवल कक्षा आठ तक की ही है। स्कूल में गांव धनतला, चंदपुरा, खंदावली, नया गांव व नगला पातू, तलहैटा समेत दर्जनों गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। गांव चंदपुरा से भी करीब 80 बच्चें इसी स्कूल में जाते हैं।
स्कूल चेयरमैन विपिन भड़ाना ने बताया कि चंदपरा से बच्चों को लाने के लिये तीन गाड़ियों का प्रबंध किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ही गाड़ी से दो चक्कर में 80 बच्चों को ले जाया जाता है। बच्चों को टाइम पर स्कूल ले जाने के लिये कंडम बस को अंधाधुंध चलाया जाता है। शुक्रवार सुबह यही मिनी बस चंदपुरा से करीब 35 बच्चों को लेकर जा रही थी। बस की स्पीड काफी तेज थी। चंदपुरा से नये गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग पर बस के सामने अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक तेज रफ्तार बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को लेकर अस्पताल की ओर दौड़ पडे़।
विज्ञापन
हादसे में लक्की (4), कार्तिक (7), अभिषेक (7), मानसी (9), कशिश (11), देव (5), काजल (13) समेत 18 बच्चे घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल लकी व कार्तिक समेत आधा दर्जन बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसओ खरखौदा प्रमोद गौतम भी मौके पर पहुंचे।
जांच कर कार्रवाई की जाएगी
स्कूल बस पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि बस मानक के अनुसार चल रही है या नहीं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार, एसपी देहात
कल ही बेच देंगे बस
इस संबंध में स्कूल चेयरमैन विपिन भड़ाना से बात की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि बस पुरानी है उन्होंने कहा कि बस को कल ही बेच दिया जाएगा।