फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baby shower ceremony held for five pregnant women; well-nourished children honored

Meerut News: पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, सुपोषित बच्चों को मिला सम्मान

Fri, 02 Oct 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Baby shower ceremony held for five pregnant women; well-nourished children honored
बहसूमा। पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई,पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई,पांच गर्भवती महिला
बहसूमा। रामराज के फिरोजपुर में बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत गोद भराई एवं सम्मान समारोह में पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाकर उन्हें गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरुक किया गया।
विज्ञापन

कुपोषण से उबरकर सुपोषित श्रेणी में पहुंचे बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी और फल भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीपीओ अनिता शर्मा और ग्राम सचिव विनीत राणा ने बच्चों को उपहार वितरित किए। सीडीपीओ ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए पोषण संबंधी जागरूकता बेहद जरूरी है। कुपोषण पर प्रभावी रोक के लिए परिवार और समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान अनीता, सुमन लता, संतोष शर्मा, मीरा, मंजू रानी, राजेश और शकुंतला रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed