{"_id":"5a8439004f1c1b0a7b8b6fe6","slug":"babri-masjid-was-in-ayodhya-and-will-remain-the-same-deobandi-ulema","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और मस्जिद ही रहेगी : देवबंदी उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और मस्जिद ही रहेगी : देवबंदी उलमा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
देवबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से बाहर निकाले गए मौलाना सलमान हुसैन नदवी ने शरीयत का हवाला देते हुए एक बार फिर दोहराया कि मस्जिद जहां थी उसको हटाकर के और कहीं भी बनाया जा सकता है। इस पर देवबंदी उलमा का कहना है कि सलमान नदवी की राय अपनी जगह है, लेकिन असल बात यह है कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और वहां मस्जिद ही रहेगी।
विज्ञापन
मौलाना सलमान नदवी ने एक टीवी चैनल की डिबेट में कहा कि शरीयत में इस बात की गुंजाइश है कि मस्जिद जहां थी उसे हटाकर कहीं और बनाया जा सकता है। साथ ही कहा कि जहां मस्जिद थी और उसे ढ़हा दी गई है और मस्जिद की वजह से झगड़े हैं और खून बह सकता है तो ऐसी शक्ल में शरीयत का ये हुक्म आसानी वाला है।
विज्ञापन
पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नकवी के शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से देवबंदी उलमा नाराज
विज्ञापन
इस पर फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि मुल्क आजाद है और हर किसी को अपनी राय रखने का पूरा पूरा अधिकार है। लेकिन अयोध्या मामले पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर चुका है। जिसके बाद इस मसले पर किसी भी तरह की बहस की गुंजाइश ही नहीं बचती। फिर भी इस मुद्दे पर तरह तरह के विरोध सामने आ रहे हैं जो सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि मौलाना सलमान नदवी जिस तरह शरीयत का हवाला देकर बयानबाजी कर रहे हैं दरअसल वो मसला ही नहीं है। असल मसला मंदिर बनाने के लिए मस्जिद की जमीन देने का है। मुफ्ती अरशद ने दो टूक कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और वहां मस्जिद ही रहेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/