फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baba Saheb showed the path of equality and rights to the society.

Meerut News: बाबा साहेब ने समाज को समानता और अधिकारों की राह दिखाई

Sun, 19 Apr 2026 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb showed the path of equality and rights to the society.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव मीरपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें राष्ट्रनिर्माता बताया।

मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनिंद्रपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने शोषित, दलित और पिछड़े वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए मजबूत कानून बनाए। उन्होंने कहा कि जब तक सामाजिक स्वतंत्रता नहीं मिलेगी, तब तक कानूनी स्वतंत्रता अधूरी रहेगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रणवीर राणा ने कहा कि बाबा साहेब का संदेश शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने समाज में एकता बनाए रखने और भेदभाव के खिलाफ संवैधानिक तरीके से लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पति प्रवीण दिलावरा ने कहा कि हमें बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। मंडल अध्यक्ष बोबी शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर स्थापित प्रतिमा उनके संघर्ष और त्याग का प्रतीक है, जिसने वंचित वर्ग को सम्मानजनक जीवन दिलाने का रास्ता दिखाया। अध्यक्षता रामलाल सिंह व संचालन कपिल प्रधान ने किया। इस मौके पर अवधेश कुमार, निरंजन सिंह, भोजराज, बिशंबर सिंह, चरण सिंह, अतर सिंह, जयप्रकाश, जसवीर सिंह, दयाल त्यागी, ब्रजवीर सैनी, जोगिंदर, कुलदीप, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed