{"_id":"5772cf324f1c1bde3a79acdc","slug":"baarish-me-dhasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में धंसा अंडरपास, ट्रेन हादसा टला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में धंसा अंडरपास, ट्रेन हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त अंडर पास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्की बारिश ने ही रेलवे के निर्माणाधीन चंदसारा अंडरपास की मजबूती की पोल खोलकर रख दी। बारिश के पानी में अंडरपास के किनारों की मिट्टी कटकर पानी में बह गई। गेटमैन की सूचना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल ने सेक्शन से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को आउटर से लेकर नजदीक के स्टेशनों पर रोक दिया। संगम और नौचंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। समय रहते सूचना नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रेल लाइन किनारे बसे गांवों की समस्या को खत्म करने के लिए रेलवे मेरठ-हापुड़-खुर्जा सेक्शन पर बड़ी संख्या में अंडर पास का निर्माण कर रहा है। इसी क्रम में चंदसारा हाल्ट के निकट भी अंडरपास बनाया जा रहा है। सोमवार देर रात हुई बारिश के चलते अंडरपास के बॉक्स में पानी भर गया और साइड किनारे की मिट्टी भरभराकर पानी में बह गई। इसके चलते रेल पटरी के धंसने की नौबत आ गई। सुबह तड़के गेटमैन ने मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
इलाहाबाद से मेरठ सिटी स्टेशन आ रही संगम एक्सप्रेस को आननफानन में अंडर पास से पहले लाल झंडा दिखाकर आउटर पर ही रुकवाया गया। इसके बाद सेक्शन पर आ रही नौचंदी एक्सप्रेस को खरखौदा रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। केएम पैसेंजर को मेरठ सिटी और हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ही रोके रखा गया। अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या मेें पहुंची रेलवे लेबर ने युद्ध स्तर पर काम पूरा करके अंडर पास को दुरुस्त किया। इसके बाद ही सुबह करीब नो बजे संगम एक्सप्रेस को चलाया गया। संगम एक्सप्रेस के आधा घंटा बाद नौचंदी एक्सप्रेस को सिटी स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर पहुंचेे पीडब्लूआई हापुड़ साधु सिंह ने बताया कि बारिश का पानी अंडरपास के बॉक्स में जमा होने से पटरी किनारे की मिट्टी कटकर गिर गई थी। एहतियात और सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
सात महीने में भी पूरा नहीं हुआ निर्माण
मेरठ/खरखौदा। चंदसारा हाल्ट स्थित रेलवे ग्रामीणों की समस्या खत्म करने के लिए अंडरपास का निर्माण कर रहा है। दिसंबर में अंडरपास का निर्माण शुरू हुआ था तो रेलवे अधिकारियों ने पांच महीने में इसे पूरा करने की बात कही थी। लेकिन सात महीने बाद भी अंडरपास पूरा नहीं हो सका है।
इसके किनारों को कंकरीट के जरिये मजबूत नहीं किया जा सका है। सोमवार को हुुई बारिश में जहां अंडर पास के बॉक्स में पानी जमा हो गया वहीं किनारों की मिट्टी कटकर पानी में बह गई। इसके चलते पटरी के धंसने का खतरा बढ़ गया। चंदसारा निवासी विनय त्यागी, अमित त्यागी, राहुल लंबरदार, सोनू त्यागी, गुड्डू, दुष्यंत त्यागी, दीपक त्यागी, मोहित त्यागी ने अंडरपास निर्माण में देरी पर रोष जताया है।