फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baarish me bahe nigam ke daave

बारिश में बहे निगम के दावे, खुली पोल, शहर पानी-पानी 

Fri, 27 Jul 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
baarish me bahe nigam ke daave
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बृहस्पतिवार को हुई बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। दर्जनों इलाके तालाब में तब्दील हो गए। गंदगी से अटे नाले उफनकर सड़क पर बहने लगे। सड़कें जलमग्न हो गईं और घरों में पानी घुस गया। इस माह पहली बार हुई भारी बारिश ने निगम के नाले सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

मानसून से पहले नगर निगम ने शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई करने की बात कहते हुए शहर को बारिश में जलभराव से राहत मिलने का दावा किया था। लेकिन बृहस्पतिवार को शुरू हुई बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। सुबह से शुरू हुई बारिश ने शाम को आफत पैदा कर दी। निचले इलाकों से लेकर पॉश कालोनियों तक में पानी जमा हो गया। सड़के तालाबों में बदल गईं। नाले उफनकर सड़क पर बहने लगे।
विज्ञापन


यहां रही ज्यादा मुसीबत
सबसे ज्यादा पानी मुस्लिम बहुल इलाकों में भरा। इसमें नगर निगम रोड, खैरनगर, जली कोठी, पूर्वा इलाहीबक्श, इस्लामाबाद के अंदरूनी मार्ग जलमग्न हो गए। सबसे बुरा हाल कांच के पुल से फतेहउल्लापुर मार्ग सहित अहमद नगर, लखीपुरा, जामिया चौक, मजीदनगर, श्यामनगर, इत्तेफाक नगर, शौकत कॉलोनी, रशीदनगर, लिसाड़ी रोड आदि इलाकों में हुआ। इन मार्गों पर हुए जलभराव में दोपहिया वाहन बंद हो गए। ऐसे वाहन सवारों को पैदल ही वाहनों को खींचकर ले जाना पड़ा। अहमद नगर के मो. हारून अंसारी, यूसुफ आदि ने बताया कि क्षेत्र के नालों की व्यापक रूप से सफाई नहीं होने के कारण जलभराव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉश कालोनियां भी नहीं रहीं अछूती
बारिश के चलते शहर की साकेत जैसी पॉश कालोनी की सड़कों पर भी पानी भर गया। नालियां सड़क पर बहने लगी। इसके अलावा मंगलपांडे नगर, पांडव नगर, सूर्यानगर, प्रभात नगर, जेल चुंगी, आर्यनगर आदि इलाकों में भी जलभराव से लोगों को दो चार होना पड़ा। पानी भरने से लोग नगर निगम को कोसते नजर आए। वहीं, बारिश से बागपत रोड, दिल्ली रोड, देहली गेट, ब्रह्मपुरी, टीपी नगर में भी जलभराव हो गया।


बारिश बनी कहर, वृद्धा की मौत
खरखौदा। खरखौदा के घोसीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह मकान गिरने से वृद्धा की मौत हो गई। 
घोसीपुर में नूर मोहम्मद अलवी पुत्र गफूर का परिवार रहता है। नूर मोहम्मद पत्नी प्यारी के साथ बडे़ पुत्र जान मोहम्मद के मकान में रहता है। क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुक कर बरसात होने से घर की कच्ची छत टपक रही थी।  जान मोहम्मद सुबह काम पर चला गया था। उसकी पत्नी नसीम शहर में खरीदारी करने चली गई। घर पर नूर मोहम्मद (70) एवं उसकी पत्नी प्यारी (65) ही थे। इसी दौरान दो कमरों का मकान भरभराकर गिर गया। जिससे वृद्ध दंपति मलबे में दब गया। पड़ोसियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने वृद्धा प्यारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नूर मोहम्मद की भी हालत गंभीर बनी है। परिजनों ने पुलिस से किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed