फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BA student returning from college with roll number dies due to car collision

कॉलेज से रोल नंबर लेकर लौट रही बीए की छात्रा की कार की टक्कर से मौत

Sat, 10 Apr 2021 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
BA student returning from college with roll number dies due to car collision
कॉलेज से रोल नंबर लेकर लौट रही बीए की छात्रा की कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। तिरुपति बालाजी कन्या महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा को शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। वह कॉलेज से रोल नंबर लेकर अपने भाई के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव नगला शाहू निवासी तैयबा उर्फ साहिबा (19) पुत्री आकिल परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खजूरी में स्थित तिरुपति बालाजी कन्या महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को छात्रा अपने भाई माजिद के साथ बाइक पर कॉलेज में परीक्षा के लिए रोल नंबर लेने आई थी। जब वह दोनों घर लौट रहे थे तो मेरठ रोड कॉलेज से कुछ दूरी पर पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कॉलेज प्रबंधन ने मौके पर पहुंच कर घायल छात्रा को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आकिल के चार पुत्र व दो पुत्रियों में तैयबा सबसे छोटी थी। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई किए बिना शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल
दौराला। दौराला कस्बे के सामने शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने हाईवे पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दौराला कस्बा निवासी ओमवीर सिंह शुक्रवार को घर जाने के लिए हाईवे पार कर रहा था। खतौली की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौल बाबू को कार ने टक्कर मारी, घायल
बहसूमा। कस्बे में बाईपास तिराहे पर शुक्रवार को बाइक पर खडे़ तौल बाबू को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह कार के शीशे पर उछलकर जमीन पर आकर गिरा। घायल को गंभीरावस्था में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

टिकौला शुगर मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक अनुपम ने बताया कि शुक्रवार को मिल का तौल बाबू सचिन पंवार निवासी इकवारा थाना हस्तिनापुर बाईपास तिराहे पर बाइक रोककर खड़ा था। पीछे से तेज गति में आई कार ने उसे टक्कर मार दी। वह कार के शीशे पर उछलकर जमीन पर आ गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed