फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Azam Khan jail in BJP government will be kept in the same barrack, which had kept us: Balian

BJP सत्ता में आई तो आजम उसी जेल में होंगे, जहां हमें रखा था: संजीव बालियान

Fri, 10 Feb 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 10 Feb 2017 06:55 PM IST
सार

चौबीसी ही नहीं समूचे क्षेत्र का सर गर्व से झुकने नहीं दूंगा : संगीत सोम, भाजपा सरकार में चौबीसी में होगा सैफई से अधिक विकास : संजीव बालियान

विज्ञापन
Azam Khan jail in BJP government will be kept in the same barrack, which had kept us: Balian
महापंचायत में संगीत सोम, संजीव बालियान के साथ अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना में सलावा के इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को विधायक संगीत सोम के समर्थन में ठा0 चौबीसी की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता हरपाल सैनी ने की व संचालन शिक्षक सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन


महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा में चौबीसी एक मंदिर के समान है। भाजपा की सरकार बनी तो छह महीनों के भीतर सैफई से भी अधिक विकास होगा और जिस जेल में वह खुद और उनका छोटा भाई संगीत सोम रहा है, उसी जेल की बैरक में आजम खान को भी रखा जायेगा। 
विज्ञापन

विकास से ज्यादा सम्मान की जरूरत

Azam Khan jail in BJP government will be kept in the same barrack, which had kept us: Balian
महापंचायत को संबोधित करते संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विधायक संगीत सोम ने कहा कि सपा, बसपा मिलकर उन्हें हराने में जुटी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने अंदरूनी गठजोड़ करके हाजी याकूब कुरैशी के बेटे इमरान को उनके सामने चुनाव मैदान में उतारा है, लेकिन जिस तरह से महापंचायत में शामिल होकर लोगों ने उत्साह दिखाया है।

उससे साफ हो चुका है कि इस बार जीत का अंतर ऐतिहासिक होगा। सलावा गांव पहुंचे संजीव बालियान व विधायक संगीत सोम का जोरदार स्वागत किया गया। रंग गुलाल से होली खेलते हुये जुलूस के रूप में महापंचायत स्थल तक समर्थक उन्हें लेकर पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने उनका विधायक विकास कराये या न कराये, लेकिन इस क्षेत्र के सम्मान को बचाये हुये है। उसके लिये उन्हें विकास से ज्यादा उन्हें मिल रहे सम्मान की जरूरत है। हरपाल सैनी ने बसपा और सपा पर जमकर भड़ास निकाली। 

बहन, बहू और बेटी की इज्जत की खातिर हर लड़ाई लड़ने को तैयार

Azam Khan jail in BJP government will be kept in the same barrack, which had kept us: Balian
महापंचायत में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
संजीव बालियान ने मंच संभाला तो मुज्जफरनगर दंगा, खेड़ा महापंचायत का जिक्र करते हुये कहा कि सपा सरकार में मुजफ्फरनगर और सरधना की खेड़ा महापंचायत में करीब दस हजार लोगों पर मुकदमें दर्ज किये। उन्हें और संगीत सोम को जेल में रखा गया। यदि भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी तो आजम खान को भी उसी जेल में रखा जायेगा। वहीं विकास के मुद्दे पर संजीव बालियान ने कहा की भाजपा सरकार बनी तो छह महीनों के भीतर चौबीसी में सैफई से अधिक विकास किया जायेगा।

वहीं विधायक संगीत सोम ने महापंचायत को संबोधित करते हुये कहा कि सपा सराकर में उनका कितना उत्पीड़न हुआ,उनके खिलाफ कितनी जांच बैठाई गई, लेकिन वह बहन, बहू और बेटी की इज्जत की खातिर हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। वहीं मान सम्मान की लडाई में वह कभी पीछे नहीं हटेंगे और क्षेत्र का कभी सिर गर्व से झुकने नहीं देंगे। महांपचायत में शामिल लोगों ने विधायक संगीत सोम को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया और हाथ उठाकर समर्थन किया। 
चौबीसी ही नहीं समूचे क्षेत्र का सर गर्व से झुकने नहीं दूंगा : संगीत सोम, भाजपा सरकार में चौबीसी में होगा सैफई से अधिक विकास : संजीव बालियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed