फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   azam khan in meerut

आजम खां आज जिला योजना की बैठक लेंगे  

Mon, 17 Oct 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 17 Oct 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
azam khan in meerut
कैबिनेट मंत्री आजम खां की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
 कैबिनेट मंत्री आजम खां सोमवार (आज) शहर में होंगे। रविवार को मिले उनके सरकारी कार्यक्रम के अनुसार वे केवल जिला योजना की बैठक में लेंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि वे हापुड़ रोड स्थित कमेले की भूमि पर संचालित राजकीय कन्या इंटर कालेज का भी विधिवत उद्घाटन करेंगे। हालांकि बैठक देर शाम होने के कारण उद्घाटन कार्यक्रम की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। 
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आजम खां सोमवार शाम गाजियाबाद से मेरठ पहुंचेंगे। कमेले की भूमि पर कन्या इंटर कॉलेज उनकी प्राथमिकता में रहा है। स्कूल बनाने के लिए उन्होंने ही इस भूमि से कमेला खत्म कराया था। कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। लेकिन उद्घाटन नहीं हुआ है। नगर निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां की हुई हैं। कार्यक्रम मिलते ही कुछ मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। वहीं सड़कों को गड्ढा मुक्त भी किया गया है। जिन मार्गों से आजम का काफिला गुजरेगा, वहां सफाई और चूने का छिड़काव किया जा रहा है। कॉलेज के आसपास भी सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


विपक्षी दल जताएंगे विरोध
विपक्षी
दलों ने आजम खां के सामने शहर में गंदगी और दूषित पानी का मुद्दा उठाने की तैयारी कर ली है। यह भी तय है कि अगर कैबिनेट मंत्री ने दिन में आकर शहर के कुछ इलाकों का निरीक्षण कर लिया तो निगम के अफसरों पर गाज गिरना तय है। क्योंकि शहर में बीमारी फैली हुई है। शहर में करोड़ों रुपये से खरीदे गए जगह-जगह रखे डस्टबिन कूड़े से अटे पड़े हैं। इन्हें सप्ताह में एक बार भी खाली नहीं किया जाता। निगम द्वारा शहर में फॉगिंग तक नहीं कराई जा रही है। जल कल विभाग में महाप्रबंधक जल, एक जेई और दो एई हैं। महाप्रबंधक जल को छोड़कर बाकी कोई अधिकारी जनता के फोन तक नहीं उठाता। जनता की समस्या सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है। जिसको लेकर जनता में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed