{"_id":"6ac908ab149665e0110ddde8","slug":"azad-house-won-the-tug-of-war-while-subhash-house-finished-second-meerut-news-c-72-1-mct1014-160802-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रस्साकशी में आजाद हाउस ने मारी बाजी, सुभाष हाउस दूसरे स्थान पर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रस्साकशी में आजाद हाउस ने मारी बाजी, सुभाष हाउस दूसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन
- सुभारती विवि में हुई प्रतियोगिता में प्रताप हाउस को मिला तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को मदन मोहन मालवीय मैदान में द्वितीय इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता के तहत रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद आजाद हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के पहले चरण में शिवाजी हाउस और आजाद हाउस के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आजाद हाउस ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में सुभाष हाउस ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में आजाद हाउस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, सामूहिक प्रयास और दमदार प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल की। सुभाष हाउस दूसरे, प्रताप हाउस तीसरे और शिवाजी हाउस चौथे स्थान पर रहा।
आयोजन की जिम्मेदारी शिवाजी हाउस को सौंपी गई थी। हाउस के सदस्यों ने व्यवस्थाओं और आपसी समन्वय के साथ प्रतियोगिता का संचालन किया। आयोजन में हाउस इंचार्ज, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सहयोग दिया। समग्र समन्वयक दीपांशु चौधरी के समन्वय और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू अधिकारी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। आयोजकों ने कहा कि रस्साकशी जैसे खेल विद्यार्थियों को सिखाते हैं कि लक्ष्य हासिल करने के लिए व्यक्तिगत क्षमता के साथ टीम का तालमेल, आपसी विश्वास और सामूहिक प्रयास भी जरूरी हैं।