फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Azad Bansal's fifth death anniversary observed

Meerut News: आजाद बंसल की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई

Sun, 17 May 2026 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 17 May 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Azad Bansal's fifth death anniversary observed
बहसूमा। आजाद बंसल की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए लोग संवाद
विज्ञापन

बहसूमा। सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को दिवंगत आजाद बंसल की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। वैदिक मंत्रों के बीच हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।




15 अगस्त 1947 को जन्मे आजाद बंसल धार्मिक-सामाजिक कार्यों में अग्रणी थे। जरूरतमंदों की मदद और भाईचारे को बढ़ावा देना उनकी पहचान थी। परिवार में पत्नी राकेश बंसल और पुत्र राहुल व रोहित बंसल हैं। परिवार का संकल्प रोहित बंसल ने कहा पिता के दिखाए सेवा और सद्भाव के रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल सिंह, भाजपा नेता विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, जिला मंत्री सुनील पोसवाल, गौरव गुर्जर, पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि, श्रीपाल कोहली, विपिन मनचंदा, राजकुमार, सुदर्शन गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed