फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayushman yojna news Negligence in Meerut District Hospital and patients hungry for five days

आयुष्मान: जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, डीएम साहब! 5 दिन से भर्ती हैं, एक भी दिन नहीं मिला खाना

Fri, 26 Oct 2018 11:59 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 26 Oct 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Ayushman yojna news Negligence in Meerut District Hospital and patients hungry for five days
जिला अस्पताल में मरीजों का हाल जानते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी में मेरठ जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में कई कमियां मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सुधार लाने और लापरवाह चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी। आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में जिला अस्पताल में अभी तक सिर्फ छह मरीजों को इलाज मिला है। इतनी कम संख्या होने पर डीएम भड़क गए। एक मरीज ने डीएम को बताया कि वह पांच दिन से यहां भर्ती है, लेकिन एक भी दिन खाना नहीं मिला। इस पर भी डीएम काफी नाराज हुए।

विज्ञापन


डीएम अनिल ढींगरा ने अस्पताल के जिम्मेदारों और चिकित्सकों को बुलाया। जब उन्हें पता चला कि सिर्फ एक व्यक्ति के जिम्मे आयुष्मान का सारा सिस्टम काम कर रहा है तो वे भड़क गए। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों को अस्पताल आकर यह पता ही नहीं चलेगा कि आयुष्मान का लाभ मिल रहा है तो वह कैसे इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने हिदायत दी कि भर्ती होने वाले मरीजों का सबसे पहले यही पता करें कि वह आयुष्मान के लाभार्थियों की सूची में हैं या हैं नहीं। उन्होंने कहा कि करीब 15 प्रतिशत मरीजों को इलाज मिलना है, लेकिन यह तो एक भी प्रतिशत नहीं है। जिला अस्पताल में औसतन 1400-1500 मरीज हर रोज आते हैं। उन्होंने स्टाफ की ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुष्मान का सर्वर और इंटरनेट भी सही काम नहीं कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस दौरान अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों में खलबली मची रही। उनके साथ जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. पीके बंसल, कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एसके शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. कौशिक और डॉ. अशोक अग्रवाल आदि रहे। आयुष्मान भारत के तहत मेरठ में 33 अस्पताल शामिल हैं, जिनमें छह सरकारी और 27 निजी चिकित्सालय हैं।

दो चिकित्सक मिले गैर हाजिर
डीएम के निरीक्षण के दौरान दो चिकित्सक गैर हाजिर मिले, जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम ने अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल को निर्देशित किया। डॉ. पीके बंसल ने बताया कि एक चिकित्सक लंबे समय से नहीं आ रहे हैं, वह सरकारी प्रैक्टिस ही छोड़ने वाले हैं।

केएमसी अस्पताल भी गए डीएम
आयुष्मान भारत के तहत एक निजी अस्पताल के निरीक्षण के मद्देनजर डीएम केएमसी अस्पताल भी गए। वहां करीब एक घंटा रहे। उन्होंने वहां पूछताछ की। वहां अब तक 13 लोगों को आयुष्मान के तहत इलाज मिल चुका है। इस संबंध में डीएम ने केएमसी चेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता से वार्ता की।

साहब! पांच दिन से भर्ती हैं, एक भी दिन नहीं मिला खाना
डीएम दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। वे यहां करीब डेढ़ घंटा रहे और कई विभागों का निरीक्षण किया। औषधि भंडार, रेडियोलॉजी विभाग, पुरुष वार्ड और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। पुरुष वार्ड में उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें खाना मिलता है या नहीं। इस पर जिला अस्पताल के जिम्मेदार बोले कि यहां मरीज अभी भर्ती हुए हैं, दूसरी जगह के मरीजों को मिल रहा है, दूसरे वार्ड में गए और वहां जाकर पूछा तो वहां भी एक भी मरीज ऐसा नहीं मिला, जिसे खाना मिल रहा हो। एक मरीज ने डीएम को बताया कि वह पांच दिन से यहां भर्ती है, लेकिन एक भी दिन खाना नहीं मिला। इस पर डीएम नाराज हुए। उन्होंने डाइट चार्ट पूछा तो वह भी नहीं मिला। हालांकि पैसे लेकर दवा देने के सवाल पर मरीजों ने कहा कि उनसे पैसे नहीं लिए गए हैं। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई रखने की भी हिदायत दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed