{"_id":"66e35ea38012dc01cc0c7f84","slug":"ayushman-yojana-12-thousand-elderly-people-will-get-benefits-meerut-news-c-14-1-mrt1001-651852-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना : 12 हजार बुजुर्गों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना : 12 हजार बुजुर्गों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
मेरठ। आयुष्मान योजना के तहत 70 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों को जोड़ने का फायदा मेरठ के करीब 12 हजार बुजुर्गों को मिलेगा।
केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को और विस्तार दे दिया है। अब 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत हर साल 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कराया जा सकता है। बुधवार को मोदी कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का डाटा जुटाएगा और जो इस योजना में शामिल नहीं हैं, उन्हें जोड़ेगा। जिला प्रशासन के मुताबिक ऐसे बुजुर्गों की संख्या करीब 12 हजार है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत जिले में 83 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं, जबकि 15 सरकारी अस्पताल व सीएचसी हैं। जिले में 12,96,808 लाभार्थी हैं। इनमें से 6,65,796 लोगों के ही गोल्डन कार्ड बने हैं। अभी 6,31,012 ऐसे लाभार्थी हैं जिनके गोल्डन कार्ड नहीं बन पाए हैं। योजना के तहत लाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिलती है।
सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि आयुष्मान योजना के कार्ड 2011 की जनगणना के अनुसार पात्र लाभार्थियों के ही बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड होने पर ही योजना के तहत उपचार की सुविधा मिलती है, इसलिए विभाग लगातार लाभार्थियों से अपील करता है कि सभी आयुष्मान कार्ड जरूर बनवा लें। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. आरके सिरोहा ने बताया कि योजना का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच सके इसके लिए बाकायदा विभाग की ओर से निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने की स्थिति...
वर्ष 2020-21 में 68,680 कार्ड बने
वर्ष 2021-22 में 44,678 कार्ड बने
वर्ष 2022-23 में 149706 कार्ड बने
वर्ष 2023-24 में 4,02,732 कार्ड बने
15 दिन से नहीं चल रही साइट
आयुष्मान योजना की वेबसाइट पिछले 15 दिन से नहीं चल रही है। इससे इस योजना के तहत इलाज करा रहे मरीजों का डाटा फीड करने में अस्पतालों को दिक्कत आ रही है। नोडल अधिकारी का कहना है कि लखनऊ स्तर पर ही दिक्कत है। वहीं से इसमें सुधार किया जा रहा है। उम्मीद है जल्दी वेबसाइट चल जाएगी।