फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Ayodhya will not allow any construction of Babri Masjid'

'मुस्लिम स्वेच्छा से हिंदू को राम जन्मभूमि, कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ सौंप देना चाहिए'

Wed, 29 Mar 2017 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Mar 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
'Ayodhya will not allow any construction of Babri Masjid'
बाबरी मस्जिद विवाद

विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी की बैठक शनिवार को कस्बे में हुई। इस दौरान बजरंग दल के प्रांत संयोजक ने चेतावनी दी कि अयोध्या में किसी भी हाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। उधर, संयोजक ने रविवार को मेरठ के शास्त्रीनगर में होने वाले राम महोत्सव में भी लोगों से पहुंचने की अपील की थी। विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी की संयुक्त बैठक शनिवार को अजय त्यागी के आवास पर हुई। जिसमें दुर्गा वाहिनी की क्षेत्र संयोजिका रजनी ठकराल ने कहा कि दुनिया की कोई भी शक्ति अयोध्या में राम मंदिर बनाने से नहीं रोक सकती। मुगल काल में देश के अंदर 33 हजार मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गईं। हिंदुओं ने अपना दिल बड़ा करते हुए 33 हजार मंदिरों में मस्जिदों के लिए स्थान दे दिया। हम उन 33 हजार स्थानों में से केवल तीन स्थान मांग रहे हैं। जिनमें रामजन्म भूमि अयोध्या, कृष्ण जन्म भूमि मथुरा, कांशी विश्व नाथ मंदिर हैं। देश के मुस्लिमों को स्वेच्छा से हिंदू समाज को तीनों को सौंप देना चाहिए। जिससे दोनों समाज में सौहार्द और भाईचारा कायम हो सके।

विज्ञापन

जनता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण चाहती है

'Ayodhya will not allow any construction of Babri Masjid'
बनेगा राम मंदिर!

इस समय देश की जनता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण चाहती है। इस दौरान रजनी ठकराल ने सरकार से मांग की कि संसद में कानून बनाकर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें। इसी कड़ी में बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने बताया कि अयोध्या में किसी भी हाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होगा। मेरठ में शास्त्रीनगर में रविवार को राम मंदिर के लिए राम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय भीड़ को संबोधित करेंगे। खरखौदा से भी अधिक से अधिक भीड़ को पहुंचने का आवाह्न किया। कार्यक्रम का संचालन सह जिला छात्र प्रमुख आकाश त्यागी और नवीन त्यागी दोनों ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सुदर्शनचक्र, शंभू पहलवान, शशांक त्यागी, संजय त्यागी, अंकित गौड़, जोनी अहेरिया, सन्नी चौटाला, प्रिंस त्यागी, राजन, सुनीता त्यागी, रंजना, मंजू त्यागी, काजल, आंचल गौड़, प्रियंका गौड़, अभिनव त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे। यहां सुनीता त्यागी और रंजना त्यागी को दुर्गा वाहिनी में शामिल किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed