फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayodhya verdict, fifteen people including Sadhvi Prachi was under house arrest before decision

यूपी में साध्वी प्राची समेत 15 लोगों को रखा नजरबंद, ये रही बड़ी वजह

Sun, 10 Nov 2019 01:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Nov 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya verdict, fifteen people including Sadhvi Prachi was under house arrest before decision
साध्वी प्राची - फोटो : फाइल, अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर पुलिस ने साध्वी प्रार्ची समेत हिंदू संगठनों के 15 लोगों को घरों में नजरबंद रखा। सभी के घरों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए। किसी को घर से बाहर नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी, भगवा सेना आदि संगठनों के 15 पदाधिकारियों को घरों में नजर बंद करके रखा गया। बड़ौत में साध्वी प्राची को नजरबंद रखा। उनके घर पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। दाहा गांव में विहिप के जिला महामंत्री पप्पन राणा के घर पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन


एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि पुलिस ने सिर्फ निगरानी की है। संवेदनशील माहौल में कोई गलत बयानबाजी न कर दे, इसके लिए ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अयोध्या पर ऐतिहासिक फैसला: तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी के शहरों में दिनभर कैसा रहा माहौल

वहीं विहिप के जिला महामंत्री पप्पन राणा का कहना है कि उन्होंने तीन अगस्त 2018 को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला नहीं आता है, तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। तभी से अन्न का त्याग कर रखा है। अब वे शीघ्र ही पुरामहादेव मंदिर के दर्शन कर वहां से सद्भावना यात्रा शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या फैसले का दिल से स्वागत... गले मिले शहर काजी और पुजारी, देखें तस्वीरें

यह यात्रा वर्ष 1528 से लेकर 2019 तक अयोध्या प्रकरण में जितने भी रामभक्त शहीद हुए हैं, उन्हें समर्पित होगी। अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी में स्नान करेंगे। इसके बाद रामलला के दर्श कर वापस आकर अन्न ग्रहण करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed