फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayodhya became Meerut, slogans of Jai Shri Ram echoed everywhere

मेरठ बना अयोध्या, हर तरफ गूंजे जय श्रीराम के नारे

Thu, 06 Aug 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya became Meerut, slogans of Jai Shri Ram echoed everywhere
मेरठ बना अयोध्या, हर तरफ गूंजे जय श्रीराम के नारे
विज्ञापन

मेरठ। कौशल्या नंदन श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए किए गए भूमि पूजन के पावन अवसर पर क्रांतिधरा मेरठ में श्रीराम नगरी अयोध्या का ही स्वरूप नजर आया। असंख्य दीपक जलते देखकर हर कोई श्रीराम राज की कल्पना कर रहा था। घरों, मंदिरों, बाजारों में इस तरह तैयारियां की गई थी जैसे एक ही दिन में साल भर के त्यौहार मनाए जा रहे हों। व्यापारी, नेता, धर्मगुरु, पंडित, पुरोहित और आम जनता सभी के मुख से जय श्रीराम के स्वर हर किसी को प्रफुल्ल्ति कर रहे थे। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर केसरिया ध्वज लहरा रहे थे। बाजारों में रंगोली सजाई गई थी।
शहर के सभी व्यापार संघों ने बाजारों में दीप प्रज्ज्वलन किया। सदर बाजार के अध्यक्ष सुनील दुआ और महामंत्री अमित बंसल की टीम ने भगवे झंडे, लाइटें, शिव चौक शिव मंदिर और हनुमान चौक हनुमान मंदिर में आरती हुई। बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा ने बताया कि दुकानों केसरिया ध्वज डिवाइडर और प्रतिष्ठानों पर लगाए। बूंदी और लड्डू का प्रसाद बांटा। व्यापारियों ने बाजार के वरिष्ठ व्यापारी एवं कारसेवक मुकुल सिंघल को सम्मानित किया। खंदक बाजार में हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने भंडारा कर प्रसाद बांटा और सायंकाल दीप प्रज्ज्वलन किया। मेरठ जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और महामंत्री रजनीश कौशल के नेतृत्व में बच्चा पार्क पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में सजी दीप मालाएं
सेंट्रल मार्केट में शास्त्रीनगर जागृति विहार व्यापार संघ और ऊं मित्र मंडल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया। व्यापारियों ने शंखनाद करते हुए बाजारों में भ्रमण कर मिष्ठान का वितरण किया। उधर, गंज बाजार दाल मंडीप व्यापार संघ ने भगवान राम की आरती के बाद दीपोत्सव मनाया। संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह, अंकित गुप्ता, मनु, सतीश बंसल, समीर खुराना रहे। उधर, सरदार पटेल व्यापार संघ द्वारा आयोजित दीप प्रज्ज्वलन में विजय बंसल, कमल बंसल, प्रदीप बंसल, शिवम अरोड़ा रहे। सूरजकुंड स्पोर्ट्स गुड्स व्यापार संघ ने अध्यक्ष अनुज सिंघल, इकबाल सिंह, रविंद्र सिंह के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन किया। शहर सराफा बाजार व्यापार एसोसिएशन ने अध्यक्ष अतुल जैन, नरेश माहेश्वरी और सुभाष चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने दीप जलाए। इसी क्रम में बुढ़ाना गेट, खैरनगर, लाला का बाजार, शारदा रोड, दिल्ली रोड आदि स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। स्वराज पथ, दाल मंडी को मनमोहक ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed