{"_id":"68c9618226084550e205b1bb","slug":"awas-vikas-decreased-rates-of-flat-meerut-news-c-14-1-mrt1050-977407-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जागृति विहार एक्सटेंशन...आवास विकास के फ्लैट हुए सस्ते, 30 तक करेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जागृति विहार एक्सटेंशन...आवास विकास के फ्लैट हुए सस्ते, 30 तक करेंगे आवेदन
विज्ञापन
- आवास विकास परिषद ने शुरू की विशेष पंजीकरण योजना, 60 दिन में भुगतान पर मिलेगी पांच प्रतिशत तक की छूट
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद ने जागृति विहार एक्सटेंशन में अपने फ्लैटों के दाम फिर से घटा दिए हैं। शासन की निर्देश पर लोगों के लिए विशेष पंजीकरण योजना 3.0 को 30 सितंबर तक लागू कर दिया गया है। इसमें खरीदारों को प्राथमिकता के आधार पर फ्लैट चुनने की सुविधा दी गई है। वहीं, सरकारी अधिकारी और कर्मचारी केवल पांच प्रतिशत भुगतान करके कब्जा प्राप्त कर सकते हैं।
शहर में हाईवे का जाल बिछने और रैपिड, मेट्रो की दस्तक के साथ ही लोगों का संपत्तियों में रुझान बढ़ गया है। अभी हाल ही में जागृति विहार एक्सटेंशन में साढ़े तीन करोड़ कीमत की नौ संपत्तियों का आवंटन किया गया। इसके साथ ही 22 अगस्त को हुई ई-नीलामी में शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक में एल-1620 मध्यम आय वर्ग का 127 मीटर का भवन एक करोड़ 70 लाख रुपये में बेचा गया। ऐसे ही माधवपुरम योजना में 25 वर्ग मीटर, 40.29 वर्ग मीटर, 62.72 वर्ग मीटर और 63.28 वर्ग मीटर के कुल 30 भूखंड के लिए दो हजार से भी अधिक आवेदन आए थे। यहां तक कि पंजाब, हरियाणा तक के लोगों ने आवेदन किए।
संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि फ्लैट लेने वालों को 60 दिन में एकमुश्त भुगतान करना होगा। इस पर पांच फीसदी छूट मिलेगी। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है। ऐसे में कहीं से भी आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ये फ्लैट रेरा से पंजीकृत होने के साथ ही अधिक कारपेट एरिया, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और किफायती दाम की सुविधा है। संपत्ति प्रबंधक का कहना है कि लोग किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शास्त्रीनगर आरटीओ रोड स्थित कार्यालय में जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800-180-5333 तथा 0522-2236803 पर भी पूरी जानकारी उपलब्ध है।