{"_id":"6823bbe1b1fe424c350d3ced","slug":"awas-evam-vikas-held-e-auction-at-27-meerut-news-c-14-1-mrt1050-859535-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास ने शुरू की 50 करोड़ की संपत्तियों की ई-नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास ने शुरू की 50 करोड़ की संपत्तियों की ई-नीलामी
विज्ञापन
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद की ओर से करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्तियों की ई-नीलामी की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। शास्त्रीनगर, जागृति विहार, माधवपुरम सहित अन्य योजनाओं में ये संपत्तियां हैं। सभी रिक्त फ्री होल्ड आवासीय एवं अनावासीय संपत्तियों के साथ ही शैक्षिक श्रेणी के भूखंड को भी ई-नीलामी में रखा गया है। जागृति विहार एक्सटेंशन और माधवपुरम में तीन-तीन शैक्षिक भूखंड भी शामिल किए गए हैं।
उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शास्त्रीनगर सेक्टर तीन में एक आवासीय, 12 अनावासीय, मंगलपांडे नगर में दो अनावासीय, माधवपुरम में एक-एक आवासीय और अनावासीय संपत्ति के साथ तीन शैक्षिक भूखंड ई-नीलामी में रखे गए हैं। इनके अलावा शास्त्रीनगर स्कीम नंबर सात में एक आवासीय, जागृति विहार में एक अनावासीय, जागृति विहार एक्सटेंशन में 14 आवासीय और दो अनावासीय संपत्तियों के साथ ही तीन शैक्षिक भूखंड शामिल किए गए हैं।
संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 17 आवासीय और 18 अनावासीय संपत्तियों के साथ ही छह शैक्षिक भूखंड शामिल किए गए हैं। परिक्षेत्र की संपत्तियों की अनुमानित कीमत 50 करोड़ रुपये के करीब है। मंगलवार से संपत्तियों के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इनमें आवासीय तथा अनावासीय संपत्ति के पंजीकरण 26 मई तक होंगे और अगले दिन 27 मई को ई-नीलामी की जाएगी। वहीं शैक्षिक भूखंड के लिए 12 से 27 जून तक पंजीकरण किए जाएंगे। अब 30 जून को इनकी ई-नीलामी होगी।