फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   awareness about cleanliness through street play

नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

Sat, 18 Jan 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
awareness about cleanliness through street play
नुक्कड़ नाटक के जरिए स्कूली बच्चों को जागरूक करते हुए। - फोटो : LAWARD
लावड़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की रैकिंग में अव्वल आने के लिए नगर पंचायत लगातार कस्बावासियों को स्वच्छता को लेकर जागरूक कर रही है। शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने एक संस्था के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों व स्कूली बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत लावड़ के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को दर्पण कला केंद्र नाट्य संस्था के साथ मिलकर कस्बे की विभिन्न गलियों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इसके बाद संस्था से जुड़े सदस्य व सफाई कर्मी चिंदौड़ी मार्ग स्थित चौधरी बारू सिंह जूनियर स्कूल में पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों को सफाई का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के जरिए अपने आसपास, गांव, कस्बों को कैसे स्वच्छ रखा जा सकता है बच्चों को इसकी सीख दी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत लावड़ स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में प्रतिभाग कर रही है। सुबह-शाम दोनों समय में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर कस्बावासियों को जागरूक किया जा रहा है ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में लावड़ अव्वल आ सके। नुक्कड़ नाटक के दौरान शहजाद, विनोद कुमार, गौरव, फैजान, अशोक कुमार, चमन सिंह, दीपक, अनूप, अमित, संदीप, गुड्डू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed