Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Avya Mishra from DMI won the chess competition.

Meerut News: डीएमआई की आव्या मिश्रा ने शतरंज प्रतियोगिता जीती

Wed, 18 Nov 2026 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Avya Mishra from DMI won the chess competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पांडव नगर स्थित केएल निष्ठा शतरंज एकेडमी में जिला शतरंज संघ की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डीएमआई की आव्या मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में 50 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी बुद्धि का प्रमाण दिया। प्रतियोगिता में डीएमआई की आव्या मिश्रा ने पहला, दर्शन एकेडमी की निष्ठा त्यागी ने दूसरा, सेंट पैट्रिक्स की अंशिका ने तीसरा, ब्रेंज एजु. वर्ल्ड की आरिनी देवाशीष ने चौथा और आरजी की शुभी शर्मा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन 21 से झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया। इनमें प्रथम चार आव्या मिश्रा, निष्ठा त्यागी, अंशिका और आरिनी देवाशीष का चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रतियोगिता में सीनियर महिला में आरजी डिग्री कॉलेज की भारती और कनक गौतम को विशेष पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 16 में सोफिया की हीरल बालियान, अंडर 13 में सोफिया की एशनी जैन, सेंट फ्रांसिस की अनिका दयाल और अंडर 10 में डीएमए की आरोही मित्तल को भी विशेष पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कार्यकारी सचिव जिला शतरंज संघ विवेक त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रीति त्यागी, शोभित जैन, अंजुल शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed